Advertisement

Updated March 23rd, 2019 at 15:10 IST

देश के अगले नेवी चीफ होंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, सुनील लांबा की लेंगे जगह

भारतीय नौसेना के लिए सरकार ने अगले नौसेना प्रमुख की घोषणा कर दी है। वाइस एडमिरल करनबीर सिंह अगले नौसेना प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

भारतीय नौसेना के लिए सरकार ने अगले नौसेना प्रमुख की घोषणा कर दी है। वाइस एडमिरल करनबीर सिंह अगले नौसेना प्रमुख का दायित्व संभालेंगे। बता दें वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा 31 मई 2019 को रिटायर जाएंगे। 

रक्षा मंत्रालय की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार पूर्वी नौसेना कमान के प्रभारी वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नेवी चीफ नियुक्त किया गया है। 


बता दें वर्तमान में वाइस एडमिरल करमबीर सिंह 31 अक्टूबर 2017 को हरीश बिष्ट के रिटायर होने के बाद भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एफओसी-इन-सी) का पद संभाल रहे हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला के पूर्व छात्र है. उन्हें जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था।

एडमिरल करमबीर सिंह ने 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर चेतक और कामोव हेलीकॉप्टरों के साथ बड़े पैमाने पर उड़ान भरी। लगभग 36 साल के अपने करियर में एडमिरल ने एक भारतीय तटरक्षक जहाज , नौसेना मिसाइल कार्वेट और साथ ही निर्देशित मिसाइल डेस्ट्रोयर्स की कमान संभाली है। 

 एडमिरल करमबीर सिंह ने ऑपरेशन ऑफिसर के तौर पर भी पश्चिम बेडे में अपनी सेवा दी है। इसके अलावा एडमिरल करमबीर ने नौसेना हेडक्वाटर में संयुक्त निर्देशक के तौर पर और मुंबई नौसेना स्टेशन के कप्तान पर नेवल एयर स्टाफ के तौर पर और प्रभारी अधिकारी के रूप में काम किया है। उन्होंने एयरक्रू इंस्ट्रूमेंट रेटिंग और श्रेणीकरण टीम (AIRCATS) के एक सदस्य को भी सेवा दी है।

बता दें नौसेना प्रमुख सुनील लांबा 4 दिनों की ब्रिटेन यात्रा पर जाने वाले हैं। जहां वह ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और रॉयल नेवी के प्रमुख से बातचीत करेंगे। एडमिरल लांबा लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीयूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज (आईआईएसएस), ग्लासगो के आर एन सबमेरीन रेस्क्यू फैसिलिटी भी जाएंगे। वह एडिनबर्ग में रॉयल एडिनबर्ग मिलिट्री टैटू के आयोजकों से भी बातचीत करेंगे।

( भारतीय नौसेना की वेबसाइट www.indiannavy.nic.in के इनपुट के अनुसार यह जानकारी ली गई है।)

Advertisement

Published March 23rd, 2019 at 15:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo