Advertisement

Updated June 29th, 2023 at 11:31 IST

MP Board: मध्य प्रदेश में अब बच्चों को पढ़ाया जाएगा वीर सावरकर का इतिहास, सरकार का ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषणा की है कि राज्य में वीर सावरकर की जीवनी को अब छात्रों को पढ़ाया जाएगा।

Reported by: Rupam Kumari
Veer Savarkar Biography
Veer Savarkar Biography | Image:self
Advertisement

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और महान कवि विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर की जीवनी को अब छात्रों को पढ़ाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी ये फैसला लिया है। MP बोर्ड के सिलेबस में वीर सावरकर की जीवनी से जुड़े चैप्टर को जोड़ा जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी घोषणा की है।

मध्य प्रदेश शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने ऐलान करते हुए कहा कि 'दुर्भाग्य से कांग्रेस की सरकारों ने भारत के क्रांतिकारियों को इतिहास के पन्नों में जगह नहीं दी। विदेश आक्रांताओं को महान लिखा गया। अब हम बच्चों को भारत के क्रांतिकारियों के बारे में पढ़ाने का काम करेंगे, इसलिए नए पाठ्यक्रम में वीर सावरकर की जीवनी को हम जोड़ेंगे'।

शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि 'वीर सावरकर पहले लेखक थे जिन्होंने 1857 आंदोलन को 'स्वतंत्रता संग्राम' कहा था। भारत की आजादी में उनका अपूरणीय योगदान है और इसलिए उनको सम्मान मिलना चाहिए'। 

योगी सरकार ने भी किया था ऐलान

बता दें कि इससे पहले बीते 23 जून को ही योगी सरकार ने इसकी घोषणा की थी कि यूपी बोर्ड के सिलेबस में वीर सावरकर के चैप्टर शामिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षा परिषद(UPMSP) के तहत अब सिलेबस में वीर सावरकर की जीवनी को शामिल किया गया है।

इन महापुरुषों के जीवनी सिलेबस में शामिल

यूपी बोर्ड के 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र सावरकर की जीवनी को अनिवार्य रूप से पढ़ेंगे। सावरकार के साथ-साथ 50 अन्य महापुरुषों के जीवनी को भी सिलेबस में शामिल किए गए हैं। इनमें पंडित मदन मोहन मालवीय से लेकर दीन दयाल उपाध्याय तक जीवनी शामिल है। 

 मुंबई में वीर सावरकर सेतु

वहीं, बुधवार, 28 जून को महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने वीर सावरकर को सम्मान देने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलने की घोषणा की और बताया कि अब यह सी लिंक वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। 

'वीर सावरकर सेतु' के नाम से जाना जाएगा बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक, ट्रांस हार्बर लिंक बना अटल ब्रिज; शिंदे सरकार का फैसला

Advertisement

Published June 29th, 2023 at 11:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo