Advertisement

Updated October 25th, 2022 at 22:16 IST

Vadodara Clash: क्या पहले से था हमले का प्लान?... जानिए प्रत्यक्षदर्शियों ने वडोदरा में हुई हिंसा पर क्या कहा

दिवाली की शाम वडोदरा (Vadodara Clash) में हुई सांप्रदायिक झड़पों के बाद से रिपब्लिक की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची।

Reported by: Nripendra Singh
PC: Republicworld/ANI
PC: Republicworld/ANI | Image:self
Advertisement

दिवाली 2022 की शाम वडोदरा (Vadodara Clash) में हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद से रिपब्लिक की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची। मंगलवार, 25 अक्टूबर को ग्राउंड जीरो पर पहुंची टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों से झड़प को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैसे दिवाली समारोह के दौरान, 'पथराव किया गया और पेट्रोल बम फेंके गए'। प्रत्यक्षदर्शियों ने खुलासा किया कि दिवाली के दौरान कुछ लोगों ने अचानक से रात के अंधेरे में पथराव और पेट्रोल बम फेंके। उन्होंने पटाखे जला रहे बच्चों को निशाना बनाया।

'यह हमला प्री-प्लांड था'

वडोदरा में हुई सांप्रदायिक झड़प के एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि, ""ये बच्चे, वे पटाखे जला रहे थे और अचानक स्ट्रीट लाइट बंद हो गई। न केवल पत्थर, बल्कि पेट्रोल बम भी इस तरफ फेंके गए। वे (हमलावर) यहां तक ​​आए, ये मेरा घर है। आप दीवारों पर निशान देख सकते हैं। मैं यहां अकेला रहती हूं, लेकिन सौभाग्य से, मेरे सभी रिश्तेदार यहां थे। वे दौड़ते हुए आए। मुझे बचाने के लिए उन्हें (रिश्तेदारों को) आना पड़ा। 10-15 लोगों ने हिम्मत की और उनका विरोध किया।"

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया, "उन्होंने पूरी तरह से इसकी प्लानिंग की थी। उन्होंने यहां लोगों को भड़काने और इसे दंगे में बदलने की योजना बनाई थी। दीवाली के त्योहार में पूरा इलाका पिछले तीन दिनों से भरा हुआ था, जाम लगा हुआ था।"

वडोदरा हिंसा का CCTV फुटेज आया सामने

गुजरात के वडोदरा में दिवाली की रात दो गुटों में हुई हिंसक झड़प का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो 24 अक्टूबर की रात पानीगेट इलाके में करीब 12:45 बजे पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में आया है। 

सूत्रों के अनुसार लोग दिवाली मना रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे। अचानक यहां मार पीट और तोड़ फोड़ शुरु हो गई। घटना सोमवार रात की है जब दिवाली का रॉकेट गिरने से पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। इसके बाद करीब 400 से 500 लोग जमा हो गए और पथराव करने लगे। बाद में मामला इतना बढ़ गया कि कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई और स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी गईं।

सूचना मिलने के बाद वडोदरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और गश्त शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस के ऊपर पेट्रोल बम फेंके गए। वीडियो में बदमाशों को पेट्रोल बम फेंकते और पुलिस वाहनों पर हमला करते देखा जा सकता है। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 19 लोगों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: गुजरात: दिवाली के दिन वडोदरा में हुई हिंसा का CCTV फुटेज आया सामने, पुलिस ने केस क्राइम ब्रांच को सौंपा

Advertisement

Published October 25th, 2022 at 22:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

17 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo