Advertisement

Updated November 28th, 2022 at 22:50 IST

Uttar Pradesh: कानपुर में शादी से इनकार करने पर नाबालिग को ‘टुकड़े-टुकड़े’ करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने मोहम्मद फैज को एक नाबालिग को काटने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Reported by: Deepak Gupta
Image: Republic World
Image: Republic World | Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने मोहम्मद फैज (Mohammed Faiz) को एक नाबालिग को काटने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी फैज मोहम्मद पीड़िता का पिछले कई हफ्तों से पीछा कर रहा था। फैज 17 साल की नाबालिग लड़की से शादी करने के लिए पीछे पड़ा हुआ था। लेकिन पीड़िता ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद  फैज मोहम्मद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी फैज मोहम्मद पर भारतीय दंड संहित (IPC) की धारा 354 और 506 के साथ POCSO एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत केस दर्ज किया गया है।  


शादी से मना करने पर जान से मारने की धमकी

आरोपी फैज मोहम्मद को नाबालिग के पिता की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के पिता ने नौबस्ता थाने में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी फैज उनकी बेटी को करीब डेढ़ महीने से परेशान कर कर रहा था। 

कानपुर के किदवई नगर की रहने वाली नाबालिग को आरोपी लगातार परेशान कर रहा था। वह जब भी अपने घर से स्कूल या कोचिंग सेंटर के लिए निकलती थी तब फैज उसे परेशान करता था। लड़की के परिवार ने शुरू में फैज से ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद नाबालिग के पिता ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई, फिर भी उसने लड़की का पीछा करना जारी रखा। 

नाबालिग के पिता ने यह भी खुलासा किया कि फैज ने उनकी बेटी से शादी करने की कसम खाई थी और मना करने पर उसे मारने और काटकर शरीर के अंगों को जंगल में फेंकने की धमकी दी थी। लड़की के पिता ने कहा कि फैज ने उनसे कहा कि “आप लोगों ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मैं आपकी बेटी को आपके घर से अगवा कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा। और आप कुछ नहीं कर पाएंगे।”

इसे भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आफताब की गाड़ी पर तलवार से हमला, FSL रोहिणी लैब के बाहर हुई फायरिंग

कानपुर के नौबस्ता के एसपी अभिषेक पांडे के अनुसार “आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले ही   POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज है।” एसपी पांडे ने खुलासा किया कि आरोपी फैज मोहम्मद खिलाफ 16 अक्टूबर को एक नाबालिग को परेशान करने का केस दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। आखिरकार पुलिस ने उसे अब गिरफ्तार कर लिया है। क्योंकि वह लगातार लड़की पर शादी के लिए दवाब बना रहा था। 

इसी बीच एसपी पांडे ने कहा कि फैज पर पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और वह इस समय जेल में है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस पीड़िता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

Published November 28th, 2022 at 22:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo