Advertisement

Updated May 13th, 2021 at 09:45 IST

यूपी: कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां; जनाजे में दिखे हजारों की संख्या में लोग, मामला दर्ज

बदायूं में लॉकडाउन के बावजूद इस्लामिक धर्मगुरु के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जिले में लॉकडाउन के बावजूद काजी हजरत अब्दुल हमीद मोहम्मद सलीमुल कादरी नामक इस्लामिक धर्मगुरु के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तो छोड़िए लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं दिखे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने 10 मई को धार्मिक नेता के जनाजे के दौरान अज्ञात लोगों पर कोविड -19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। रविवार को काजी अब्दुल हमीद मोहम्मद सलीमुल कादरी का निधन हो गया। जिसके बाद उनके जनाजे में शामिल होने के लिए कई हजार लोग जुटे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान न तो लोग मास्क पहने थे न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।

बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि 'बदायूं में धर्म गुरु के जनाजे के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'

हजरत अब्दुल हमीद मोहम्मद सलीमुल कादरी, जिन्हें सलीम मियां के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के काजी रमजान के महीने में गुजर गए। उन्होंने रविवार आठ मई की सुबह चार बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।

इसे भी पढ़ें: कोरोना: मदद के लिए आगे आई सेना, जम्मू-कश्मीर में उपलब्ध करा रही है चिकित्सीय सेवाएं

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की तबाही के बीच, सरकार ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि अंतिम संस्कार के दौरान जुलूस नहीं निकाला जाएगा। शवयात्रा में सिर्फ 20 लोग शामिल हो सकेंगे और इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया के बाद अब हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- 'सेना को मिले ऑक्सीजन का कंट्रोल'

Advertisement

Published May 13th, 2021 at 09:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo