Advertisement

Updated February 9th, 2019 at 17:45 IST

'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ ''मेरा भारत'' मुहिम से जुड़े राज्यवर्धन सिंह राठौर, कहा- ''उसी भाषा में देंगे जवाब जो वो समझते हैं''

रिपब्लिक भारत के 'मेरा भारत' मुहिम का समर्थन करते हुए केद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि भारत विश्व के अंदर मजबूत राष्ट्र रहा है।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

आज 9 फरवरी है, ये तारीख हम भारतीय के लिए बेहद ही खास है। 9 फरवरी' ये वो दिन है जिसे हर-एक हिंदुस्तानी को जश्न के तौर पर मनाना चाहिए, क्योंकि आज के दिन ही, साल 2013 में हमारे देश की संसद पर हुए हमले के दोषी आतंकी अफज़ल गुरू को फांसी के तख्ते पर लटकाया गया था। देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने अफज़ल गुरू को मौत की सज़ा सुनाई थी। लेकिन हमारे देश के 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग अफजल की बरसी के तौर पर इस दिन का शोक मनाते हैं।

अफजल प्रेमी गैंग के खिलाफ आपके अपने चैनल रिपब्लिक भारत ने देश के उन गद्दारों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ''मेरा भारत'' मुहिम की शुरुआत की है। हम इस मुहिम के जरिए देश विरोधी तत्वों से डंके की चोट पर ये मांग करते हैं कि देश को गाली देना बंद करो। क्योंकि देशद्रोही  हरकत अब और बर्दाश्त नहीं होगा। 

  • रिपब्लिक भारत की मुहिम 'मेरा भारत' से जुड़ें केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर

आपके विश्वसनीय न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत के 'मेरा भारत' मुहिम का समर्थन करते हुए केद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, ''भारत विश्व के अंदर मजबूत राष्ट्र रहा है और आतंकवादियों का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा जिस तरह की भाषा वो समझते हैं। इस तरह का हमने माहौल बनाया है पूरे विश्व में कि हर देश आज भारत के साथ है। हम जो भी देश जैसे हमारे पड़ोसी देश जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है। हम उसको इसोलेट कर देंगे। पूरे विश्व ने उनको अलग-थलग खड़ा कर दिया है। हर तरह की मजबूती... आर्थिक रूप से मजबूती, सैन्य शक्ति से मजबूती और अंतरराष्ट्रीय रिलेशनशिप जो दोस्ती है उसमें मजबूती.. हर तरह से भारत दृढ़ता से खड़ा है।''

  • हमारी मुहिम से जुड़ने के लिए 0120-4512121 और 0120-6861021 पर करें फोन..

इसे भी पढ़ें - ''मेरा भारत'' मुहिम: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' को रविशंकर प्रसाद की हिदायत, कहा- ''आपके मंसूबों को नहीं होने देंगे कामयाब''

रिपब्लिक भारत ऐसे गद्दारों का समर्थन करने वाले लोगों को देश के सामने बेनकाब करेगा। तो आप भी जुड़ें हमारी इस मुहिम के साथ, ज्यादा ज्यादा संख्या में हम तक अपनी प्रतिक्रिया पहुंचाएं।

देश प्रेम के जोश और जज़्बे को हर वक्त, हर पल और हर मोड़ पर रिपब्लिक भारत सलाम करता है, क्योंकि हम राष्ट्र के नाम हैं। लेकिन इन सभी बातों के साथ-साथ हम देश विरोधी तत्वों की गतिविधियों का डंके की चोट पर तिरस्कार भी करते हैं। 

Advertisement

Published February 9th, 2019 at 17:34 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo