Advertisement

Updated September 23rd, 2020 at 22:49 IST

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कानिधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 65 वर्ष की आयु में आज दिल्ली के एम्स अंतिम सांस ली।

Reported by: Digital Desk
PC- ANI (FILE PHOTO)
PC- ANI (FILE PHOTO) | Image:self
Advertisement

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 65 वर्ष की आयु में आज दिल्ली के एम्स अंतिम सांस ली। केंद्रीय मंत्री ने 11 सितंबर को सूचना दी थी कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आई है, जिसके बाद वह दिल्ली के एम्स में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती हो गए थे। मंत्री की मौत की खबर सुनने के बाद उनके आवास पर कई नेता पहुंच गए हैं.

उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है. पीएम ने ट्वीट कर कहा कि 'सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश अंगड़ी के निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक अच्छे प्रशासक, अनुभवी सांसद थे और एक गर्म और मिलनसार व्यक्तित्व के साथ धन्य थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शांति!'

रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कहा था कि वह कोरोना पॉजटिव आए हैं. मेरी तबियत ठीक है। डॉक्टरों की परामर्श ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आए तो जांच करवाएं।'

बता दें कि सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगामी लोकसभा क्षेत्र लगातार चार बार (2004, 2009, 2014, 2019) सांसद रहें. उन्होंने मोदी सरकार ने रेल मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी.

Advertisement

Published September 23rd, 2020 at 21:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo