Advertisement

Updated October 21st, 2018 at 19:35 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - 'जवाहरलाल नेहरू नहीं, देश के पहले प्रधानमंत्री सुभाषचंद्र बोस थे'

अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भारत के इतिहास के साथ कथित छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. 

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

आजाद हिंद फौज के 75 वें स्थापना दिवस पर देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर फिर राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर हर साल उन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा, जिन्होंने किसी तरह की आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के दौरान बहुत अच्छा कार्य किया होगा. जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया. 

अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भारत के इतिहास के साथ कथित छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया. 

उन्होंने ट्वीट किया कि  देश के पहले प्रधानमंत्री सुभाषचंद्र बोस थे ना कि नेहरू, नेहरू जी के लिए देश के इतिहास के साथ कांग्रेस ने जो खेल किया है, देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नही करेगी. आज हमारे प्रधानमंत्री जी ने उन सपूतों को जो सम्मान दिया है, कांग्रेस को मिर्ची लगना लाजमी हैं.

इससे पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हर शुभ अवसर का राजनीतिक औजार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भगवा पार्टी इतिहास फिर से लिखने के लिए व्याकुल है.

कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘व्याकुल भाजपा इतिहास फिर से लिखने की कोशिश कर रही है और सरदार पटेल एवं जवाहरलाल नेहरू के बीच तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं नेहरू के बीच एक काल्पनिक प्रतिद्वंद्विता पैदा कर रही है. इसने शुभ अवसरों का इस्तेमाल इन ओछी राजनीतिक हथकंडों के लिए किया है.’’ 

प्रधानमंत्री ने भारत की प्रथम स्वतंत्र सरकार - आजाद हिंद सरकार- के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह घोषणा की. 

उन्होंने कहा कि पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे अपने पत्र में कहा था कि हिंदू महासभा की गतिविधियां सरकार के अस्तित्व के लिए एक स्पष्ट खतरा है और प्रतिबंध के बावजूद गतिविधियां खत्म नहीं हुई हैं.

सिंघवी ने कहा कि वहीं दूसरी ओर विनायक दामोदर सावरकर की हिंदू महासभा लोगों को ब्रिटिश सेना में भर्ती होने की सलाह दे रही थी. 

(इनपुट - भाषा)

Advertisement

Published October 21st, 2018 at 19:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Ravichandran Ashwin
3 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo