Advertisement

Updated August 19th, 2021 at 23:37 IST

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'कोरोना महामारी पर भी राजनीति करता रहा विपक्ष'

अनुराग ठाकुर ने कहा है, "जिस समय दुनिया महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत के समर्थन में खड़ी थी, उस समय भी विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था।"

Reported by: Manish Bharti
फोटो साभार - @Anurag_Office, PTI
फोटो साभार - @Anurag_Office, PTI | Image:self
Advertisement

केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश से पांच दिवसीय 'जन आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत की है। इस दौरान सोलन में जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय खेल मंत्री ने COVID पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लिए विपक्ष पर हमला किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इतने निचले स्तर तक गिर गई है कि वह महामारी के समय भी राजनीति करती रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, "जिस समय दुनिया महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत के समर्थन में खड़ी थी। उस समय भी विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था।"

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी की आलोचना करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि 'विपक्ष देश भर में COVID प्रबंधन पर पत्र लिखने में व्यस्त था, लेकिन इसने कभी भी किसी महामारी के बैठक में भाग नहीं लिया।'

कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष की खिंचाई

उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के किसानों का समर्थन करने का दिखावा करता है। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि उसने किसानों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को कांग्रेस के शासन में लागू नहीं होने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट तब लागू हुई जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए।

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा, "यह भाजपा सरकार है जिसने किसानों को वित्तीय लाभ सुनिश्चित किया है। भाजपा के शासन में 'पीएम किसान सम्मान निधि' लागू की गई, जिसके तहत 1,50,000 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए हैं।”

किसानों का कर्ज माफ करने के 2009 के वादे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में किसानों के खातों में केवल 27,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के बारे में गलतफहमियां फैला रहा था, लेकिन नए कृषि कानूनों को लागू हुए एक साल हो गया है और MSP में भी वृद्धि हुई है।

'जन आशीर्वाद यात्रा'

भाजपा ने 16 अगस्त को देश के कई हिस्सों से 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू की है। जिसमें केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल 43 नए मंत्री भाग ले रहे हैं। सभी मंत्री 22 राज्यों की यात्रा में हिस्सा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 43 नए मंत्रियों को यात्रा शुरू करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: 'अपनी पार्टी' के नेता गुलाम हसन लोन की आतंकवादियों ने की हत्या

इसे भी पढ़ें - पुणे: मंदिर से हटाई गई PM मोदी की मूर्ति, कांग्रेस ने की थी आलोचना

Advertisement

Published August 19th, 2021 at 23:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo