Advertisement

Updated March 6th, 2020 at 15:28 IST

TIKTOK पर कोरोनावायरस से बचने के लिए बनाया अनोखा वीडियो, यूनिसेफ ने भी किया ट्वीट

निया में खौफ बन चुके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है।  हर देश इस जानलेवा वायरस का खात्मा करने में लगा है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

कोरोना वायरस दुनिया भर में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। दिनों दिन कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब तक कोरोना के 30 मामलों की पुष्टी हो चुकी है। वहीं पूरे देश में कोरोना को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। 

दुनिया में खौफ बन चुके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है।  हर देश इस जानलेवा वायरस का खात्मा करने में लगा है। WHO के आंकड़ों पर गौर करें।  तो इस वायरस से दुनियाभर में 95 हज़ार से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।  

इन सब के बीच वियतनाम के दो युवको ने एक टिकटॉक पर एक बड़ा अनोखा वीडियो बनाया है। जिसका मकसद कोरोना को लेकर जागरूता बढ़ाना है। वीडियो में एक वियतनामी लड़के को हैंडवास डांस करते हुए दिखाया गया है।

यूएन इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड (यूनिसेफ) ने भी यह वीडियो ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खासा शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किसी को कोरोनोवायरस से बचाने के लिए अपने हाथों को कैसे धोना चाहिए।

3200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जब दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है।  तो भारत भी इससे अछूता नहीं है। और यही वजह है। कि भारत ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ महायुद्ध छेड़ दी है

दूसरी ओर कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर एक ख़बर तेजी से वायरल हो रही है। कि बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट। कोरोना संक्रमण के खतरे को बढ़ा सकता है। दरअसल कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वायरस जहां-जहां भी कोहराम मचा रहा है,,वहां या तो मौसम तेजी से बदल रहा है या फिर ठंड का ज्यादा है।

विशेषज्ञों की राय है कि दिल्ली का तापमान 30-35 डिग्री होते ही इस वायरस का असर कम होना शुरू हो जाएगा। हालांकि ये कहना अभी जल्दबाजी होगा कि कोरोना वायरस भी SARS की तरह गर्मी में कम प्रभावी होगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर दिल्ली में 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Advertisement

Published March 6th, 2020 at 14:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo