Advertisement

Updated August 13th, 2022 at 16:02 IST

देश में 'तिरंगा क्रांति', पर क्या आप जानते हैं राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम?

आज पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर तरफ आजा़दी के 75 साल का जश्न है।

Reported by: Gayatri Sharma
(PC: PTI)
(PC: PTI) | Image:self
Advertisement

आज पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर तरफ आजा़दी के 75 साल का जश्न है। जश्न के बीच हर घर तिरंगा अभियान, जिसे सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से अपील भी की। आज इस कैंपन की शुरुआत भी हो गई है जो 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जा रहा है। हर कोई हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ कर गौरांवित है। देशभर में कहीं तिरंगा रैली निकाली जा रही है तो कहीं तिरंगा साइकिल रैली निकाली जा रही है, हर हाथ में तिरंगा शान से लहरा रहा है। कुल मिलाकर कहें तो पूरा देश के अभिमान तिरंगा, देश की शान तिरंगे के सम्मान में एकजुट हो रहा है। बड़ी बात ये है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ घरों का लक्ष्य रखा हो लेकिन जो तस्वीरें देशभर से सामने आ रही हैं ऐसा लग रहा है कि शायद ही कोई हो जो इस अभियान से अछूता हो।

इसे भी पढ़ें: आजादी के जश्न में डूबा पूरा देश, ITBP ने हर घर तिरंगा कैंपेन के लिए रिलीज किया 'जय हिन्द' गीत

हर कोई तिरंगा फहरा कर आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस बड़े उत्सव को बड़े उत्साह से मना रहा है लेकिन क्या आप जानते है कि एक वक्त ऐसा भी था जब तिरंगा हर कोई नहीं फहरा सकता था, कब, कहां कैसे फहराया जाना है, इसको लेकर बकायदा नियम थे, हालांकि बाद में कई बदलाव हुए जिसके बाद हर कोई यानि आप हम अपने ऑफिस में, स्कूलों, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने लगे। जी हां 2002 में फ्लैग कोड में बदलाव के बाद हर आम और खास को राष्ट्रीय ध्वज यानि तिरंगा फहराने का अधिकार मिला, लेकिन फिर भी कुछ अहम नियम है जिनके बारे में आपको जानना ज़रुरी है। इसके लिए बकायदा फ्लैग कोड भी है कि ध्वजारोहण के वक्त और ध्वज यानि फ्लैग के सम्मान में किन बातों को ध्यान रखना ज़रुरी है। 1971 के Prevention Of Insults To National Honour Act के तहत कुछ नियम हैं चलिए वो नियम आपको बताते हैं। 

क्या हैं तिरंगे को फहराने के नियम?

जब भी तिरंगा फहराये उस वक्त इस बात का ख्याल रहे कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि हो। कभी भी आपको गंदा या फटा हुआ झंडा नहीं फहराना है। फ्लैग एकदम सही औऱ अच्छी स्थिति में ही होना चाहिए। तिरंगे में तीन रंग यानि सबसे ऊपर केसरी फिर सफेद रंग और सबसे नीचे हरा रंग होता है। लिहाज़ा याद रहे कि तिरंगे को कभी भी उल्टा नहीं फहराया जाए। जब आप तिरंगा फहराएं तो सबसे ऊपर केसरी रंग ही नजर आना चाहिए। देश की शान है तिरंगा, देश का मान है तिरंगा और देश का अभिमान है तिरंगा। इसलिए हमेशा याद रहे कि झंडे को किसी के भी सामने झुकाया नहीं जाए। साथ ही, तिरंगे के आसपास कोई दूसरा ध्वज अगर है भी तो वो तिरंगे से ऊंचा न हो, न ही उसकी बराबरी पर हो। तिरंगे के पोल पर कोई और चीज नहीं रखी जाए।

ध्यान रहे कि तिरंगा फहराते समय न तो वो जमीन पर लगे ना ही पानी में और हां नियम ये भी है कि तिरंगे को किसी पहनावे के तौर पर भी इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मिसाल के तौर पर आप अपने रुमाल, कुशन या किसी भी ऐसी चीज पर तिरंगे का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके अलावा तिरंगे पर कुछ लिखा भी नहीं जा सकता, तो अहम बाते हैं जो हमें हमेशा याद रखनी चाहिए, ताकि हमारे देश का सम्मान यानि तिरंगा, जिसका सम्मान हर सम्मान से बढ़कर ही होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Punjab: सीएम भगवंत मान ने 'एक विधायक एक पेंशन' अधिनियम किया लागू; 19.53 करोड़ रुपये टैक्स बचाने की उम्मीद जताई

Advertisement

Published August 13th, 2022 at 16:02 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo