Advertisement

Updated November 27th, 2019 at 13:44 IST

#RepublicSummit | महाराष्ट्र की राजनीति पर पहली बार बोले अमित शाह, 'मुख्यमंत्री का कोई आश्वासन शिवसेना को नहीं दिया गया था''

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री का कोई आश्वासन शिवसेना को नहीं दिया गया था।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement


रिपब्लिक समिट के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिरकत की। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी से बात करते हुए अमित शाह ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा जनता ने BJP-शिवसेना को जनादेश दिया लेकिन शिवसेना ने गठबंधन छोड़ा। 

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा भारत के लोग स्थिर सरकार के मल्यों को जानते हैं। अधिकतर निर्णय स्थिर सरकार के पक्ष में आते हैं। महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे असल में स्थिर सरकार के लिए था। उन्होंने कहा हम शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव में गए थे। हमने अपने वोटों को साझा किया और हमें एक साथ स्पष्ट बहुमत मिला। यह जनादेश देवेंद्र फड़नवीस के लिए था। मैंने सभी रैलियों में कहा है कि हमारे गठबंधन की सरकार आने के बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे। किसी ने इसका विरोध नहीं किया।  हमने लगभग 70% सीटें जीतीं और शिवसेना ने 42% सीटों पर जीत हासिल की।  लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अपना रुख बदल लिया

अमित शाह ने कहा शिवसेना का ऐसा कोई विधायक नहीं जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया। महाराष्ट्र के लोग इसे स्पष्ट रूप से जानते हैं।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा मैं आज स्पष्ट करना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री का कोई आश्वासन शिवसेना को नहीं दिया गया था। हर सभा में हमने कहा कि देवेन्द्र फडणवीस जी मुख्यमंत्री बनेंगे तो, तब क्यों विरोध नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमारे साथउद्धव और आदित्य ठाकरे मंच साझा कर रहे थे। तब उन्होंने फड़णवीस के दोबारा सीएम बनने के हमारे वादे को चुनौती क्यों नहीं दी? यह स्पष्ट है कि शिवसेना ने सार्वजनिक जनादेश को तोड़ा है। 

शाह ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि 'शिवसेना को मुख्यमंत्री पद दिया गया है तो क्या ये खरीद फरोख्त नहीं है क्या? अगर महाराष्ट्र के हित की बात है तो कांग्रेस और एनसीपी अपना मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाते?'

बता दें बहुमत में नहीं होने की वजह से मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन करके सरकार बनाने जा रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण शाम 6.40 बजे समारोह मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। 

Advertisement

Published November 27th, 2019 at 13:44 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo