Advertisement

Updated January 29th, 2020 at 15:05 IST

CAA के खिलाफ रैली में तपन बोस का विवादित बयान, 'सेना अपने ही लोगों को मारती है"

संशोधित नारिकता अधिनियम (CAA) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन एक फिर आपत्तिजनक बयानों के चलते फिर आलोचकों के निशाने पर आ गया है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

संशोधित नारिकता अधिनियम (CAA) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन एक फिर आपत्तिजनक बयानों के चलते फिर आलोचकों के निशाने पर आ गया है। एक बार फिर सीएए विरोध मंच का इस्तेमाल देश और भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयानों के लिए किया गया है।  कई और भी छद्म बुद्धिजीवी हैं तो जो देश और सेना के जवानों का अपमान करके अपने उल्लू सीधा करने चाह रहे हैं।

शाहीनबाग में हो रहे प्रायोजित प्रदर्शन को जंतर मंतर लाने वाले प्रदर्शनकारी अब सेना के अपमान की मुहम चला रहे हैं और उसका अगुवा बने तपन बोस, जिन्होंने पाकिस्तान को दुश्मन ना मानने से लेकर सेना के खिलाफ जमकर बोले। 

मंच से वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए तपन बोस ने कहा कि पाकिस्तान कोई दुश्मन  देश नहीं है। शासक वर्ग चाहे भारत का हो या पाकिस्तान का, एक जैसा है। हमारी सेन भी पाकिस्तानी सेना जैसी है। पाकिस्तानी सेना भी लोगों को मारती है और हमारी भी। दोनों में कोई अंतर नहीं है।

जिनके विचार देश के दुश्मनों के लिए ऐसे हों उनके अपने ही सेना के अपमान की ही उम्मीद होती है।  

नागरिकता कानून के विरोध के नाम से शुरू हुआ प्रदर्शन यहां वहां ना जाने कहां कहां घूमकर देश विरोध और सेना के अपमान तक आ गया है। मंच से देश और सेना का अपमान करना लोग शान समझ रहे हैं, जनता सिर्फ वो ही नहीं जो प्रदर्शनों में शामिल है। जनता वो भी है  जो ये पूरा तमाशा अपने आंखों से देख रही है।

Advertisement

Published January 29th, 2020 at 14:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo