Advertisement

Updated November 25th, 2022 at 16:56 IST

Faridabad में सूटकेस के अंदर मिले संदिग्ध लाश के टुकड़े; पुलिस को Shraddha मर्डर से लिंक का शक

फरीदाबाद (Faridabad) के जंगल से सूटकेस की बरामदगी हुई थी। अब पुलिस (Police) को इस सूटकेस में मिले शव के टुकड़ों का श्रद्धा मर्डर (Shraddha Murder Case) से लिंक होने का शक है।

Reported by: Dalchand Kumar
| Image:self
Advertisement

हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद में पुलिस को एक सूटकेस के अंदर संदिग्ध लाश के टुकड़े मिले थे। फरीदाबाद के जंगल से इस सूटकेस की बरामदगी हुई थी। अब पुलिस (Police) को इस सूटकेस में मिले शव के टुकड़ों का श्रद्धा मर्डर (Shraddha Murder Case) से लिंक होने का शक है। फरीदाबाद पुलिस (Faridabad Police) ने सूरजकुंड वन क्षेत्र में शरीर के अंगों के साथ सूटकेस की बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, शव को प्लास्टिक की थैली और एक बोरी में लपेटा गया था और सूटकेस के पास से कपड़े और एक बेल्ट भी बरामद किया गया था। 

एएनआई के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई थी और पहचान से बचने के लिए शरीर का एक हिस्सा यहां फेंक दिया गया था। फरीदाबाद पुलिस ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा की है, जिसके आधार पर श्रद्धा हत्याकांड की जांच कर रही दक्षिण दिल्ली की महरौली पुलिस की एक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को संदेह है कि सूटकेस से बरामद शव श्रद्धा वाकर हत्याकांड से जुड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: '35 क्या 36 टुकड़े भी कर देता'... कहने वाले आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, हथकड़ी लगते ही बना 'राशिद खान' से विकास

वहीं सूत्रों ने कहा कि सूटकेस में पाए गए शरीर के अंग (धड़ सहित) महीनों पुराने प्रतीत होते हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वे किसी पुरुष के थे या महिला के। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आधिकारिक सूत्रों ने एएनआई को बताया, 'फरीदाबाद के पुलिस अधिकारियों ने भी कहा है कि अगर दिल्ली पुलिस डीएनए टेस्ट के लिए जाना चाहती है तो वे नमूने अलग रख देंगे।'

गौतरलब है कि श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला फिलहाल पुलिस हिरासत में है और अभी उसका पॉलीग्राफी टेस्ट किया जा रहा है। आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, आफताब और श्रद्धा मुंबई से आकर दिल्ली के छतरपुर में किराए के मकान में रहते थे। श्रद्धा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: आफताब ने Drishyam फिल्म देखकर किया श्रद्धा का कत्ल? पॉलिग्राफी टेस्ट में हुए कई अहम खुलासे

Advertisement

Published November 25th, 2022 at 16:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo