Advertisement

Updated May 18th, 2021 at 19:57 IST

स्पूतनिक वी ने रखा CoWIN पर कदम, भारत की तीसरी कोरोना वैक्सीन के लिए ऐसे करें रजिस्टर

रूस के स्पूतनिक वी (Sputnik V) ने इस मंगलवार को CoWIN पोर्टल पर कदम रख लिया है जिसे भारत में लगने वाली तीसरी कोविड-19 वैक्सीन कहा जाता है।

Reported by: Sakshi Bansal
| Image:self
Advertisement

रूस के स्पूतनिक वी (Sputnik V) ने इस मंगलवार को CoWIN पोर्टल पर कदम रख लिया है जिसे भारत में लगने वाली तीसरी कोविड-19 वैक्सीन कहा जाता है। मई के महीने में स्पूतनिक वी के दो बैच देश में आ चुके हैं जबकि देश की टीकाकरण प्रक्रिया में मदद के लिए और अधिक बैच आने बाकी हैं। 

इसके अलावा, स्पूतनिक वी की आपूर्ति संभालने वाला रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) भारत में सालाना वैक्सीन की लगभग 850 मिलियन खुराक का निर्माण करने पर नजर गड़ाए हुए है। गौरतलब है कि CoWIN पोर्टल में Covaxin और Covishield के साथ अब सूची में स्पूतनिक वी भी शामिल हो गया है। आप बाकी दोनों वैक्सीन की तरह ही इसके लिए भी रजिस्टर कर सकते हैं। देखिए यहां-

भारत में बनेंगी स्पूतनिक वी की 850 मिलियन खुराक 

इस महीने की शुरुआत में रिपब्लिक के साथ बात करते हुए, RDIF के सीईओ किरिल दिमित्रीव ने कहा कि आने वाले हफ्तों में भारत को वैक्सीन की 30 लाख खुराक भेजी जाएगी, जबकि भारत इस साल 850 मिलियन खुराक का उत्पादन करने के लिए रूसी विकसित वैक्सीन का स्वदेशी उत्पादन शुरू करेगा। किरिल दिमित्रीव ने कहा कि स्पूतनिक वी एक "रूसी-भारतीय टीका" है क्योंकि इसका क्लिनिकल ट्रायल भारत में किया गया था और रूसी सरकार वैक्सीन के विकास के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों के साथ संपर्क में थी।

बता दें कि स्पूतनिक वी वैक्सीन की आयातित खुराक की कीमत वर्तमान में 948 रुपये (5 प्रतिशत जीएसटी) प्रति खुराक है जो प्रति खुराक 995.40 रुपये तक है। हालांकि, स्थानीय निर्माण और आपूर्ति शुरू होने के बाद वैक्सीन की कीमत में कमी आने की संभावना है। डॉ रेड्डीज में एपीआई और सेवाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक सपरा के अनुसार, स्थानीय विनिर्माण द्वारा जुलाई से व्यावसायिक उपयोग के लिए टीके उपलब्ध कराने की उम्मीद है, जिसके बाद अगले कुछ महीनों में यह तेजी से बढ़ेगा।

स्पूतनिक वी की प्रभावकारिता 97.6 प्रतिशत है, जो रूस में 5 दिसंबर, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक स्पूतनिक वी के दोनों घटकों के साथ टीकाकरण करने वालों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण दर के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है। आज तक, स्पूतनिक वी 3.2 अरब से अधिक लोगों की कुल आबादी वाले 65 देशों में पंजीकृत है। भारत स्पूतनिक वी को मंजूरी देने वाला 60 वां देश बन गया है। कई देशों में टीकाकरण के बाद के अध्ययनों में सामने आया है कि स्पूतनिक वी कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे सुरक्षित और सबसे प्रभावी टीका है। 

ये भी पढ़ेंः हम दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश, 2-3 महीनों में सभी को नहीं कर सकते वैक्सीनेट- अदार पूनावाला

Advertisement

Published May 18th, 2021 at 19:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo