Advertisement

Updated October 8th, 2021 at 13:57 IST

रणजीत सिंह हत्याकांड: CBI कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम समेत 5 को दोषी करार दिया, 12 अक्टूबर को सजा पर फैसला

जेल में बंद विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Reported by: Dalchand Kumar
Credit- PTI
Credit- PTI | Image:self
Advertisement

जेल में बंद विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट (Special CBI court) ने 2002 में मारे गए रणजीत सिंह की हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह और पांच अन्य को दोषी ठहराया है। सीबीआई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी रणजीत सिंह (Ranjit Singh murder case) की 10 जुलाई 2002 को कुरुक्षेत्र में कथित तौर पर डेरा प्रमुख के खिलाफ विद्रोह करने के बाद चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: मंत्री के बेटे को तलब करना औपचारिकता है, निष्पक्ष जांच के लिए वह इस्तीफा दें : अखिलेश

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत ने रणजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को दोषी ठहराया। अब गुरमीत राम रहीम समेत सभी दोषियों की सजा पर 12 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा।

54 वर्षीय स्वयंभू संत और सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिलहाल हरियाणा में अपनी दो शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। अगस्त 2017 में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था। इससे पहले 2019 में राम रहीम और तीन अन्य को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिन्होंने अपने आश्रम में राम रहीम के यौन शोषण का खुलासा किया था।

बलात्कार और हत्या के आरोपों के अलावा गुरमीत राम रहीम पर अपने 400 से अधिक अनुयायियों को कथित रूप से नपुंसक बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा राम रहीम कथित तौर पर 2015 की बेअदबी मामले में भी शामिल थे, जो अब पंजाब कांग्रेस की उथल-पुथल के कारण सुर्खियां बटोर चुका है। डेरा प्रमुख पर बरगाड़ी में पवित्र पुस्तक के फटे पन्ने मिलने के बाद बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की एक प्रति चोरी करने का आरोप लगाया गया था। फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है, वहीं पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि 'राम रहीम को कोई क्लीन चिट नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने की कश्मीरी नागरिकों पर आतंकी हमलों की निंदा, केंद्र से की कार्रवाई की अपील

उल्लेखनीय है कि 2017 में राम रहीम की गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों द्वारा पूरे हरियाणा और भारत में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गई थी। जब उन्हें दोषी ठहराया गया तो 2 लाख से अधिक लोगों ने पंचकूला कोर्ट का घेराव किया था, जिस दौरान बहुत से लोग घायल हुए थे। फिलहाल राम रहीम जेल में हैं। उन्हें अपनी 'अस्वस्थ' मां की देखभाल के लिए 2020 और 2021 में दो 1 दिन की पैरोल दी गई।

Advertisement

Published October 8th, 2021 at 13:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo