Advertisement

Updated March 14th, 2020 at 12:08 IST

518 लोगों को ITBP ने किया क्वारंटाइन, भारत ने साथी देशों के नागरिकों को भी किया चीन से रेस्कयू

आईटीबीपी के मुुताबिक चौदहवें दिनकी रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटाइन केंद्र से शुक्रवार से अब तक 80 लोगों को अपने अपने घर भेज दिया गया है।

Reported by: Rajneesh Sharma
(PTI image of a quarantine facility being run by ITBP)
(PTI image of a quarantine facility being run by ITBP) | Image:self
Advertisement

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया मे कोहराम मचाया हुआ है। 27 फरवरी को चीन से 112 लोगों को दिल्ली के आईटीबीपी के क्वारंटाइन केंद्र छावला में कोरोना वायरस परीक्षण के लिए लाया गया था। जिसमे 36 विदेशी भी शामिल थे। हालांकि खास बात ये है कि 14 दिनों के लगातार परीक्षण में सभी 112 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बात की जाए इन 112 लोगों की तो इन लोगों में बांग्लादेश, मालदीव, मेडागास्कर और साउथ अफ्रीका के रहने वाले भी शामिल है। 

आईटीबीपी के मुुताबिक चौदहवें दिनकी रिपोर्ट आने के बाद क्वारंटाइन केंद्र से शुक्रवार से अब तक 80 लोगों को अपने अपने घर भेज दिया गया है। फिलहाल 32 लोग अभी भी छावाला के आईटीबीपी क्वारंटाइन केंद्र में मौजूद है। जिन्हें आज यानी शनिवार रात तक उनके घर भेज दिया जाएगा। घर जाते हुुुए सभी लोगों के चेहरों पर खुशी और रिपोर्ट नेगेटिव आने की संतुष्टि साफ देखी जा सकती है। 

ये लोग मालदीव, राजस्थान, मेडगसकर और साउथ अफ्रीका के है। कैम्प में मौजूद लोगों का कहना है कि हमे डर था कि अगर 112 में से किसी एक में भी कोरोना के संक्रमण पाए जाते तो हम सभी को न जाने कितने दिन और यहां रहना पड़ता। 27 फरवरी को जिन 112 लोग चीन से छावला के आईटीबीपी केे क्वारंटाइन केंद्र में लाया गया था। 

उनकी बात की जाए तो उनमें 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिक थे, जिनमें 5 बच्चे, और 8 परिवार शामिल हैं I इनमे चीन के 6,  बांग्लादेश के 23, म्यांमार और मालदीव के 2, संयुक्त राज्य अमेरिका के 1, दक्षिण अफ्रीका और मेडागास्कर के 1-1 नागरिक शामिल हैै।

जब से कोरोना वायरस का पता चला है तब से लेकर आज तक भारतीयों को ही नही बल्कि दूसरे देशों के नागरिकों को भी भारत सरकार ने चीन से बाहर निकाला। वहीं बात की जाए सिर्फ दिल्ली के आईटीबीपी के छावाला क्वारंटाइन कैम्प की तो अब तक चीन के वुहान से 518 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है, जिसमे महिलाएं बच्चे समेत अन्य देशों के नागरिक को भी छावला के इनमें महिलाएं और शिशु समेत बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही 7 मित्र देशों के नागरिकों को भी यहां क्वारंटाइन में रखा गया।

Advertisement

Published March 14th, 2020 at 12:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo