Advertisement

Updated March 27th, 2019 at 15:07 IST

भारत के 'मिशन शक्ति' पर केंद्रीय मंत्री का बयान, कहा- 'देश के लिए निर्णायक पल है'

भारत ने अंतरिक्ष में एंटी मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा दिया। 

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

भारत अंतरिक्ष में लगातार एक के बाद एक झंडे गाड़ता जा रहा है। जिससे भारत विज्ञान जगत में नया उड़ान भरने का काम कर रहा है। इसी क्रम में भारत ने आज अतंरिक्ष में भी अपना डंका बजाया दिया।

भारत ने अंतरिक्ष में एंटी मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज करा दिया। 

भारत की इस उपलब्धि के बाद से ही देशभर से प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष इस मसले पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है। हालांकि सरकार के मंत्री इसे एक बड़ी कामयाबी के तौर पर गिना रहे हैं। 

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और स्मृति ईरानी ने इस सफलता के लिए देशवासियों को बधाई दी है।

दोनों मंत्रियों ने ट्वीट कर इसे एक बड़ी उपलब्धि करार दिया।

महेश शर्मा ने ट्वीट में लिखा कि 'मिशन शक्ति' की असाधारण सफलता के लिए देश के सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। PM नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज अंतरिक्ष में भारत विश्व की चौथी महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। सभी देशवासियों को बहुत बहुत बधाई.

वहीं स्मृति ईरानी ने ट्वीट के जरिए कहा, 'देश के लिए निर्णायक पल है, मिशन शक्ति देश के वैज्ञानिकों की देश की सुरक्षा में योग्यता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ,हमारे वैज्ञानिक और नागरिकों को धन्यवाद। एंटी सैटेलाइट मिसाइल वाले देश की टीम में शामिल होने के लिए धन्यवाद।'

भारत ने अतंरिक्ष में अपना डंका बजाया है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइट सैटलाइट को मार गिराया है।

Advertisement

Published March 27th, 2019 at 14:58 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo