Advertisement

Updated March 20th, 2019 at 22:58 IST

छात्रा से प्रियंका के कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के बाद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज: 'जीजाजी ज़मीन चुराए, बहन मारपीट करवाए'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज़ कसते हुए कहा 'दिख गया कांग्रेस का असली संस्कार।'

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

बनारस के अस्सी घाट पर बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने NAMO AGAIN की टी-शर्ट पहन कर जा रही लड़की के साथ छेडछाड़ की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी दिखाते हुए छात्रा को घेरकर बदसलूकी भी की। इस घटना के बाद बीजेपी नेता सह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज़ कसते हुए कहा 'दिख गया कांग्रेस का असली संस्कार।'


स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा 'नाव में सवार होके गुंडई आयी गंगा पार। पहले किया रायबरेली में मासूम पर वार, आज किया काशी की बेटी पर अत्याचार - दिख गया कांग्रेस का असली संस्कार। जीजाजी ज़मीन चुराए, बहन मारपीट करवाए - परिवार की अजब गुंडई है, आगे और लड़ाई है।

आपको बता दें घटना की शिकार बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा अपर्णा विश्वकर्मा ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कहा कि 'मैं अकसर पापा के साथ अस्सी घाट घूमने जाया करती हूं। मुझे जब भी मन करता हैं ये नमों टी-शर्ट पहन लेती हूं। लेकिन नामों टी-शर्ट पहनने पर वह लोग मुझसे बदसलूकी करने लगे। मैं क्या पहनू यह कोई और कैसे बता सकता है। मैंने यह टी-शर्ट अपने लिए खरीदा था। चुनाव से कोई वास्ता नहीं। ''

घटना से आहत बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा अपर्णा विश्वकर्मा ने रोते हुए अपनी दास्तान सुनाते हुए कहा कि ' कांग्रेस के लोग एक लड़की को मोदी समर्थक होने पर धक्का देने लगे। ये सब क्या तरिका है। मैं स्टूंडेट हूं तो कपड़ा भी पहन कर नहीं आ सकती क्या ? ये कांग्रेस कार्यकर्ता एक लड़की नहीं सहन कर पा रहे हैं और क्या करेंगे। मैं क्या पहनू यह उनसे पूछ कर पहनू । मतलब कोई भी अगर नमो एगेन की टी-शर्ट पहनेगा वह बीजेपी का हो जाएगा। 

बता दें प्रियंका के यूपी दौरे के दौरान कांग्रेसियों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। वाराणसी के अस्सी घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमो अगेन की टी शर्ट पहन कर पहुंची छात्रा से बदसलूकी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड़की को घेरकर बदतमीजी की। ये वाकया ठीक प्रियंका के अस्सी घाट पहुंचने से पहले हुआ है।


 

Advertisement

Published March 20th, 2019 at 22:49 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo