Advertisement

Updated July 6th, 2020 at 10:14 IST

कानपुर केस: शिवसेना का CM योगी पर निशाना, 'अगर यही रहा हाल तो घर-घर से निकल सकता है विकास दुबे’

शिवसेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की गुंडई राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली और वित्तीय राजधानी, मुंबई को भी प्रभावित करती रहती है। इसलिए कानपुर पुलिस हत्याकांड गंभीर चिंता का विषय है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

कानपुर एनकाउंटर को लेकर शिवसेना ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की, जिसमें आठ पुलिस अधिकारी मारे गए। सत्तारूढ़ सरकार के तहत कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए, अपने मुखपत्र सामना में संपादकीय में कहा गया है कि सीएम योगी ने कई बार यूपी में अपराध को खत्म करने का दावा किया है, लेकिन पुलिसकर्मियों की ये हत्या कुछ गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस की छापेमारी के बारे में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को मुखबरी के संदेह में चौबेपुर पुलिस स्टेशन में स्टेशन अधिकारी विनय तिवारी के निलंबन पर टिप्पणी करते हुए, सीना ने आरोप लगाया कि यह "सबूत है कि उत्तर प्रदेश में गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है।" सामना में पूछा कि योगी सरकार ने विकास दुबे के अवैध घर को ढहा दिया, यह ठीक है लेकिन क्या उन शहीदों के परिवारों को उनके सदस्य वापस मिलेंगे? 

शिवसेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की गुंडई राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली और वित्तीय राजधानी, मुंबई को भी प्रभावित करती रहती है। इसलिए कानपुर पुलिस हत्याकांड गंभीर चिंता का विषय है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को सत्ता में आए तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका है। 

एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए शिवसेना ने कहा कि इस अवधि के दौरान पुलिस ने 113 से अधिक गुंडों का ‘एनकाउंटर’ किया लेकिन उसमें विकास दुबे नाम कैसे छूट गया? उस पर हत्या, लूट और डकैती जैसे 40 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं। लेकिन सबूतों के अभाव में वह कैसे बच गया? पुलिस ही उसकी ओर से गवाह कैसे बन जाती थी? क्या उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकार की सुविधानुसार एनकाउंटर की सूची तैयार की जा रही है? अगर कोई इस तरह का आरोप लगाता है, तो योगी सरकार का इस पर क्या कहना है? 

सामना में योगी पर तीखा वार करते हुए कहा कि 40 साल बाद भी अगर उत्तर प्रदेश में पुलिसकमिर्‍यों को गुंडे इस तरह से मार सकते हैं, तो योगी महाराज के उत्तर प्रदेश में क्या बदलाव आया? आज जनता कोरोना लॉकडाउन में बंद है। कल गुंडों से सुरक्षित रहने के लिए लॉकडाउन में रहना पड़ेगा क्या? ऐसा सवाल वहां के लोगों के मन में है। सवाल कई हैं, जिनका जवाब योगी सरकार को ही देना है क्योंकि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कहा जाता है। उत्तम प्रदेश पुलिस के खून से लथपथ हो गया। यह देश के लिए एक झटका है!

Advertisement

Published July 6th, 2020 at 09:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo