Advertisement

Updated May 30th, 2023 at 15:58 IST

Sakshi Murder Case: पुलिस कस्‍टडी में साहिल उगलेगा जघन्‍य हत्या का राज, कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड पर भेजा

साहिल को रोहिणी कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

Reported by: Ankur Shrivastava
Accused Sahil sent to 2 day police custody by Delhi Rohini court
Accused Sahil sent to 2 day police custody by Delhi Rohini court | Image:self
Advertisement

दिल्‍ली के शाहबाद डेयरी इलाके में  16 साल की साक्षी की दिनदहाड़े चाकू और पत्‍थर से हमला कर हत्‍या करने के मामले में आरोपी साहिल को रोहिणी कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। सोमवार को बुलंशहर से गिरफ्तार करने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने आज साहिल को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस ने दलील दी थी हत्‍या में प्रयोग किए गए चाकू की बरामदगी अभी बाकी है।

पुलिस साहिल से पूछताछ कर कई जानकारियां खंगालना चाहती है। पुलिस जानना चाहती है कि हत्‍याकांड में साहिल अकेला था या उसका कोई दोस्‍त भी था। आपको बता दें कि मंगलवार को भारी सुरक्षा के बीच साहिल को कोर्ट के सामने पेश किया गया था।

'साहिल को चाहे मारो पीटो या फांसी दो, उसे सजा मिलनी ही चाहिए'

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक किशोरी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी की बुआ शम्‍मो का कहना है कि साहिल ने जो कुछ किया है, उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए, चाहे उसे मारो, पीटो या फिर उसे फांसी दे दो। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नामक युवक ने 16 वर्षीय साक्षी की चाकू से 20 से अधिक वार कर और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। निर्मम तरीके से की गई इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों में गहरा रोष है।

साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल की बुआ शम्मो ने कहा 'साहिल ने जो कुछ किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए। साहिल ने आज उस लड़की के साथ जो किया, वह कल हमारे साथ भी कर सकता है।' दिल्ली पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि साहिल बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के अटरेना गांव में अपनी बुआ के यहां आया था, जहां से उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें- '15 दिन पहले रची थी 'खूनी साजिश', वीकली मार्केट से खरीदा चाकू', साक्षी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Advertisement

Published May 30th, 2023 at 15:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo