Advertisement

Updated December 8th, 2021 at 23:13 IST

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया।

| Image:self
Advertisement

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शोपियां के चक-ए-चोलां गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी फायर किया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दिनभर चली गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए। पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान आमिर हुसैन, रईस अहमद और हसीब युसूफ के रूप में की है।

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आतंकवादी, आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले समूहों से जुड़े थे जिन्होंने सुरक्षाबलों और आम नागरिकों पर कई हमले किये थे।

प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गए जिसमें एक पिस्तौल और एक एके-47 राइफल शामिल है।

Advertisement

Published December 8th, 2021 at 23:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo