Advertisement

Updated May 30th, 2023 at 15:07 IST

'15 दिन पहले रची थी 'खूनी साजिश', वीकली मार्केट से खरीदा चाकू', साक्षी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

दिल्‍ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुए साक्षी हत्‍याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Reported by: Ankur Shrivastava
Sahil bought knife 15 days before
Sahil bought knife 15 days before | Image:self
Advertisement

दिल्‍ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुए साक्षी हत्‍याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी साहिल ने साक्षी को मारने का प्‍लान बहुत पहले ही बना लिया था। साक्षी की हत्‍या के लिए साहिल ने 15 दिन पहले ही चाकू खरीद लिया था। बताया जा रहा है कि साहिल के घर के आसपास लगने वाले साप्‍ताहिक मार्केट से साहिल ने चाकू खरीदा था जिससे आला ए  कत्ल को आसानी से ट्रेस ना किया जा सके।

हालांकि साहिल ने पूछताछ में चाकू कहां छिपाया या फेंका, इस बारे में कुछ नहीं बता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहबाद डेयरी इलाके में गुरुवार और रविवार को बड़ी हाट बाजार लगती है। आशंका जताई जा रही है कि उसने इसी दौरान चाकू खरीदा होगा।

रिठाला में ठिकाने लगा सकता है आला ए कत्ल

पुलिस ने बताया कि हत्‍या को अंजाम देने के बाद साहिल रिठाला गया था। आशंका जताई जा रही है कि हत्‍या में प्रयोग किए गए चाकू को साहिल ने रिठाला में ही फेंका हो। पुलिस के मुताबिक साहिल ने साक्षी की हत्या के बाद रिठाला के खुले मैदान में चाकू फेंका था। रात को पुलिस टीम चाकू बरामद करने के लिए उस मैदान में गई, लेकिन कत्ल में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हो सका। पुलिस टीम दोबारा चाकू रिकवर करने के लिए मैदान में जाएगी।

इसे भी पढ़ें- साक्षी के हाथ पर टैटू,  दो किरदार प्रवीण और साहिल... क्या 'लव ट्रायंगल' में हुई नाबालिग की हत्या?

बुलंदशहर जाने के लिए दो बार बदला बस

रिठाला में चाकू को ठिकाने लगाने के बाद साहिल कश्‍मीरी गेट बस स्‍टेशन पहुंचा था। यहां से उसने बुलंदशहर की बस पकड़ी। साहिल ने बुलंदशहर जाने के लिए दो बसें बदली थीं। हत्या के बाद उसने अपना फोन भी बंद कर दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वो पुलिस पूछताछ में कुछ सवालों का जवाब नहीं दे पाया है, शायद वो पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- 'दुनिया शांति से जीने नहीं देती भाई, आतंक मचाना जरूरी है', साहिल की Instagram प्रोफाइल बताती है सनक की कहानी

 

Advertisement

Published May 30th, 2023 at 15:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo