Advertisement

Updated July 9th, 2019 at 12:08 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, निशाने पर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 8 मैच में करीब 92 की औसत से 647 रन बनाए हैं।  इस दौरान रोहित ने 5 शतक और 1 अर्धशतक बनाया है।

Reported by: Neeraj Chouhan
Photo Credit - PTI
Photo Credit - PTI | Image:self
Advertisement

इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के लाजवाब प्रदर्शन को देखने के बाद अब लोग उन्हें सौ 'हिट' शर्मा जी पुकारने लगे हैं। आज शर्मा जी पर सिर्फ भारत की ही नहीं पूरी दुनिया की नज़रे होंगी। क्योंकि अगर आज भी रोहित शानदार पारी खेलते हैं तो वे कई आसमानी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे। 

अगर उनके अब तक के वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन की तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122* नाबाद, पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन,  बांग्लादेश के खिलाफ 102 रन,श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की महत्तपूर्ण पराी  और अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वो क्या कमाल करते हैं। 

ये अविश्वसनीय आंकड़े इस वर्ल्ड कप में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हैं।  जिन्होंने महज 8 मुकाबलों में 5 शतक जड़ दिए  और ये आंकड़े देखकर न्यूजीलैंड के होश फाख्ता जरूर होंगे।  इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा। सौ हिट के नाम से जाने जा रहे हैं।  

रोहित ने इस वर्ल्ड कप में 8 मैच में करीब 92 की औसत से 647 रन बनाए हैं।  इस दौरान रोहित ने 5 शतक और 1 अर्धशतक बनाया है। इतना ही नहीं रोहित के सामने इस वर्ल्ड कप में 4 बड़े रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है।  

रोहित के पास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक वर्ल्ड कप मे सबसे अधिक 673 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका है।  रोहित अगर आज के मैच में 27 रन बना लेते हैं तो वे सचिन के रिकॉर्ड से भी आगे निकल जाएंगे।  साथ ही रोहित इस वर्ल्ड कप में 700 रन बनाने से महज 53 रन ही दूर हैं।  

इसके अलावा रोहित इस वर्ल्ड कप में अब तक लगातार 3 शतक लगा चुके हैं अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शतक लगाते हैं तो वे श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा के 4 लगातार शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।  वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक 6 शतक का रिकॉर्ड सचिन के नाम है जिसे तोड़ने का भी रोहित के पास अच्छा मौका है।  

हालांकि आज के मैच में रोहित की नज़र रिकॉर्ड से ज्यादा। अच्छे प्रदर्शन पर रहेगी।  क्योंकि रोहित का उम्दा प्रदर्शन ही। कीवियों के खिलाफ जीत की नींव तैयार करेगा।  ऐसे में अगर रोहित बल्लेबाजी से आज भी धमाल करते हैं तो सभी बड़े रिकॉर्ड का ध्वस्त होना तो तय ही है।  

Advertisement

Published July 9th, 2019 at 12:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

10 दिन पहलेे
11 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Mukhtar Ansari
55 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo