Advertisement

Updated August 5th, 2020 at 16:19 IST

Ram Mandir Bhoomi Pujan LIVE Updates: PM मोदी आज दोपहर 12:30 बजे करेंगे अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर 12:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया है। इस दौरान भूमि पूजन कार्यक्रम में उनके साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत, योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मेहमान शामिल रहे।

PM मोदी ने कहा, बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण होगा। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सब लोगों को आज नमन करता हूँ, उनका वंदन करता हूं। राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं।

12:03 PM · 5 Aug 2020 

रामलला विराजमान पहुंचे PM मोदी, पूजा-अर्चना कर रहे हैं

11:48 AM · 5 Aug 2020 · 

PM मोदी हनुमानगढ़ी में कर रहे हैं आरती, साथ में CM योगी मौजूद

11:44 AM · 5 Aug 2020 

हनुमान गढ़ी पहुंचे PM मोदी

11:34 AM · 5 Aug 2020 

अयोध्या पहुंचे PM मोदी, CM योगी ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

11:27 AM · 5 Aug 2020

अयोध्या पहुंचा PM मोदी का हेलीकॉप्टर, CM योगी करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत

11:22 AM 5 Aug 2020 

अयोध्या: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत.

10:48 AM · 5 Aug 2020

PM मोदी हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए हुए रवाना।

10:39 AM, 5 Aug 2020 

PM मोदी लखनऊ पहुंचे, हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए होंगे रवाना।

10:05 AM, Aug 5, 2020

कैबिनेट मंत्री  प्रहलाद जोशी का ट्वीट, 'अयोध्या की पावन धरती पर पीएम PM मोदी आज करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।'

9:34 AM, Aug 5, 2020

PM मोदी दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।

8:20 AM, Aug 5, 2020

गर्भगृह की पहली तस्वीर -

8:10 AM, Aug 5, 2020

राम मंदिर प्रांगण में PM मोदी आज एक पौधा लगाएंगे। इसके लिए फावड़ा, कन्नी और अन्य सामानों की व्यवस्था की गई।

8:10 AM · Aug 5, 2020

सभी तैयारी पूरी, कोरोना नियमों का रखा जा रहा खास ख्याल

7:46 AM, Aug 5, 2020

CM योगी का ट्वीट, 'जासु बिरहँ सोचहु दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाँती॥ रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। प्रिय राम भक्तों, आपका अभिनंदन, आपको बधाई जय श्री राम!'

7:17 AM, Aug 5, 2020

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लो श्रीराम के भव्य मंदिर का सपना, हो रहा साकार। वर्षों की तपस्या के बाद मिला यह अनुपम उपहार। आज #Ayodhya में भगवान #ShriRamMandir के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर आप सभी से आग्रह है कि इसे दीपोत्सव के रुप में मनाएं। अपने घरों में 11 दीपक जलाकर अयोध्या तक प्रकाश पहुंचाएं। #JaiShriRam'

7:17 AM, Aug 5, 2020

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राम मंदिर को लेकर किया ट्वीट

7:03 AM, August 5th 2020

राम मंदिर शिलान्यास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ट्वीट-

6:47 AM, August 5th 2020

शिलान्यास से पहले अयोध्या को सजाया गया। 

05:57 AM, August 5th 2020

वही BJP सांसद गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि, 'प्रभु श्रीराम अपनी ही जन्मभूमि पर अब काल्पनिक नही रहेंगे। यह केवल प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का आधारशिला नही है, बल्कि भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक गुलामी का अंत भी है। जय श्रीराम।'

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वायु सेना के हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। फिर वह सुबह 11.40 बजे साकेत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और फिर हनुमानगढ़ी जाएंगे। प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में 10 मिनट बिताने वाले हैं और फिर दोपहर को राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। राम मंदिर का शिलान्यास के बाद PM मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे और दोपहर 2.10 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम से जुड़ी मुख्य जानकारी

इवेंट से दो घंटे पहले यानि सुबह 10:30 बजे तक साइट पर प्रवेश की अनुमति होगी। परिसर में प्रवेश करने के लिए सभी निमंत्रण कार्ड में सुरक्षा कोड होंगे जो केवल एक बार काम करेंगे। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स या कैमरे को अनुमति नहीं दी जाएगी।

मंच पर केवल 5 गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे - पीएम नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास महाराज, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ। वर्तमान परिस्थितियों में 90 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आगमन उचित नहीं है।

Advertisement

Published August 5th, 2020 at 07:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo