Advertisement

Updated December 29th, 2019 at 20:57 IST

''राहुल गांधी अगले PM हैं'': यूथ कांग्रेस ने 2019 को 5 शब्दों में किया वर्णन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे''राहुल गांधी अगले PM हैं'': यूथ कांग्रेस ने 2019 को 5 शब्दों में किया विवरण, यूजर्स ने लिए जमकर मजे

कांग्रेस के लिए साल 2019 खासा अच्छा नहीं गया और बुरा भी नहीं। हालांकि राहुल गांधी को जरूर अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा।

Reported by: Amit Bajpayee
| Image:self
Advertisement

साल 2019 खत्म होने में गिनती के सिर्फ चंद घंटे ही बचे हैं और हम सब बांहें फैलाए नए साल, साल 2020 का स्वागत करने को तैयार हैं। ऐसे में लोग साल 2019 में हुई चीजों को लेकर वीडियो , फोटोज और अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में  ट्वीटर पर हैशटैग #2019in5words ट्रेंड करने लगा। अब तक इसपर हजारों ट्वीट्स किए जा चुके हैं इसी क्रम में यूथ कांग्रेस के तरफ से  #2019in5words हैशटेग के साथ ट्विट कर लिखा गया कि 'राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री हैं', जिसके बाद यूथ कांग्रेस को ट्विटर पर काफी ट्रोल किया गया।

''राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री हैं''

यूथ कांग्रेस के इस ट्विट के बाद ट्विटर पर यूर्जस ने जमकर मजे लिए। एक यूजर्स ने लिखा 'रुको, जज्बाती ना होया करों टाइम से पहले'।

वहीं हरिश नाम के यूजर ने लिखा ''हमारे पास बेहतर नेता हैं''

 

बता दें कांग्रेस के लिए साल 2019 खासा अच्छा नहीं गया और बुरा भी नहीं। हालांकि राहुल गांधी को जरूर अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। भाजपा के 'कांग्रेस मुक्त भारत' के सपने को मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनवों में धराशायी करने के बाद कांग्रेस ने आम चुनाव में पीएम मोदी को मात नहीं दे पाई। इस शिकस्त से हताश होकर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया और फिर पार्टी नेतृत्व से जूझती रही। हालांकी  कांग्रेस साल के अंत- अंत तक झारखंड में JMM के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के बाद राहत की सांस ली है।  आज हेंतम सोरेने के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष ने शक्ति परीक्षण भी किया।

 

Advertisement

Published December 29th, 2019 at 20:55 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
Mukhtar Ansari
25 मिनट पहलेे
Eye Makeup
50 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo