Advertisement

Updated April 2nd, 2019 at 13:17 IST

कांग्रेस ने खोला चुनावी वादों का पिटारा- गरीबों को हर साल 72 हजार, किसानों के लिए अगल बजट का वादा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने घोषणपत्र की जानकारी दी।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान शुरू होने में अब दस दिन भी बाकी रहे गए हैं। लिहाजा एक-एककर अब राजनीति पार्टियां अपने घोषण पत्र जारी कर रही हैं या करने वाली हैं। लेकिन इसी बीच कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणपत्र जारी कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने घोषणपत्र की जानकारी दी। कांग्रेस ने अपने घोषणपत्र में मुख्यतौर पर 'न्याय' योजना और बेरोजगारों के लिए रोजगार का वादा, किसानों की आर्थिक सेहत सुधारने का वादा देने पर फोकस किया। 

यहां देखें, काग्रेस के घोषणपत्र की मुख्य बातें 

  • 5 सालों में भाजपा ने देश में नफरत फैलाने का काम किया, मह देश को जोड़ने का काम करेंगे : राहुल गांधी
  • हम सरकरी अस्पतालों को मजबूत करने का काम करेंगे : राहुल गांधी
  • कांग्रेस जीडीपी का छह प्रतिशत शिक्षा को देगी, सरकारी अस्पतालों को मजबूत करेगी और गरीबों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी: राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने कहा कि हम मनरेगा में 100 दिन से बढ़ा कर 150 दिन करेंगे।
  • कांग्रेस ने एक अलग 'किसान बजट' पेश करने का प्रस्ताव रखा है, साथ ही किसानों द्वारा ऋण की अदाएगी नहीं होने पर इसे फौजदारी मामले की बजाय दीवानी मामला मानने की भी बात कही है: राहुल गांधी
  • राहुल गांधी ने न्याय योजना पर बलते नारा लगाया कि गरीबी पर वार 72 हजार।
  • राहुल गांधी ने सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने एक बहुत अच्छा घोषणापत्र तैयार किया है।
  • राहुल गांधी ने जारी किया कांग्रेसका घोषणापत्र, कांग्रेस ने घोषणापत्र का नाम 'जन घोषणापत्र' का नाम दिया है।
  • नौकरी और किसान संकट प्रमुख मुद्दे, 22 लाख सरकारी पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें हम मार्च 2020 तक भरेंगे : कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी
  • कांग्रेस घोषणापत्र के पांच प्रमुख बिंदु हैं, जिनमें पहला बिंदु न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’ है जिसके तहत समाज के सबसे गरीब लोगों को 72,000 रुपए दिए जाएंगे : राहुल गांधी

लेकिन रिपब्लिक भारत ने कांग्रेस के इस चुनावी घोषणा पत्र को लेकर कुछ सवाल पूछे हैं।

  • 22 लाख नौकरी कहां से लाएंगे?
  • 1 साल में कैसे लाएंगे नौकरी?
  • 1 साल में कैसे भरेंगे खाली पद ?
  • गांवों में 10 लाख नौकरी का प्लान क्या?
  • मनरेगा पर नया प्लान क्या?
Advertisement

Published April 2nd, 2019 at 13:09 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Ravichandran Ashwin
3 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo