Advertisement

Updated July 27th, 2021 at 09:51 IST

पंजाब रोडवेज में अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, नियमित करने की मांग

पंजाब रोडवेज (PUNBUS) और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के कई अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की प्रदर्शन किया।

Reported by: Vineeta Mandal
Credits: ANI
Credits: ANI | Image:self
Advertisement

पंजाब रोडवेज (PUNBUS) और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के कई अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नियमितीकरण संबंधी मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार को अपनी सेवाएं निलंबित कर दी। सभी कर्मचारी अमृतसर में विभिन्न टर्मिनलों पर कर्मचारियों को नियमितीकरण करने में विफल रहने पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर अनुबंधित कर्माचारियों ने बस स्टैंडों के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस वजह से सोमवार को यातायात प्रबंधन में भी बाधा उत्पन्न हुई।

एएनआई से बात करते हुए पंजाब रोडवेज के कर्मचारी संघ के एक सदस्य सुबा सिंह ने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए साल 2016 के अधिनियम के बाद भी राज्य सरकार ने संविद कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किय है।

न्होंने आगे कहा कि पहले राज्य परिवहन मंत्री के साथ बैठक के बाद हमें कर्मचारियों को नियमित करने के प्रस्ताव को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन ये झूठ निकला।

वहीं बता दें कि मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने 9,10 और 11 अगस्त को हड़ताल पर जाने की भी धमकी दी है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम 3 और 4 अगस्त को पूरे पंजाब में चक्का जाम भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया : AAP

प्रदर्शनकारी कर्मचारी ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के आवासों का घेराव करने की भी योजना बना रहे हैं। 

गौरतलब है कि सामान काम के लिए सामान वेतन लागू करने लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर 1 जुलाई को राज्य के परिवहन मंत्री ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा था। लेकिन इसे लेकर कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है, जिस वजह से कर्मचारियों ने हड़ताल की है।

पंजाब रोडवेज के अनुबंधित कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सोमवार को विभिन्न बस टर्मिनलों पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

बता दें कि इससे पहले जून में पंजाब रोडवेज और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के अनुबंधित कर्मचारी इसी वजह से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे। नतीजतन, राज्य भर में बस सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने राज्य सरकार पर पिछले साढ़े चार साल में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:किसान आंदोलन: राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज- 'ट्रैक्टर से नहीं, एक्टर से शिकायत है'

Advertisement

Published July 27th, 2021 at 09:51 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo