Advertisement

Updated July 20th, 2019 at 17:23 IST

शीला दीक्षित के निधन से राजनीतिक गलियारों में छाई शोक की लहर ; राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी, राहुल समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

दीक्षित का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।  जिसके बाद से ही दिल्ली समेत राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है। राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ। 

वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। 

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने कहा, “शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी, उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।” 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, "मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी थीं जिनके साथ मेरा नजदीकी रिश्ता रहा।' उन्होंने कहा, 'दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दिल्ली के निवासियों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। उन्होंने दिल्ली के निवासियों की तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए निःस्वार्थ भाव से सेवा की।" 

 मनमोहन सिंह ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि देश ने एक जननेता खो दिया है और उन्हें दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, "मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। उनके निधन से देश ने एक समर्पित कांग्रेसी जननेता खो दिया है। ' उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोग उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान विकास में उनके योगदान को हमेशा याद करेंगे।' 

दीक्षित का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थी। मोदी ने कहा, “उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।” 

Advertisement

Published July 20th, 2019 at 17:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo