Advertisement

Updated April 11th, 2021 at 22:35 IST

महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी! मुंबई में सीएम उद्धव की बैठक में टॉस्क फोर्स ने 14 दिन के लॉकडाउन की सलाह दी

वहीं दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। 

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

कोरोना से बढ़ते मौत के आंकड़ों ने देश में दहशत बढ़ा दी है। बेकाबू कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है।  कोरोना से एक दिन में एक बार फिर 1 लाख से ज्यादा मरीजों की तादाद और हर घंटे मौत के आंकड़ों ने डरा दिया है। कोरोना संक्रमण का एपीसेंटर बने महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट हो रहा है। केवल महाराष्ट्र में एक दिन में करीब 58 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए।  जबकि 301 मरीजों की एक दिन में मौत हो गई।  लॉकडाउन पर विचार हो रहा है। महाराष्ट्र में आज कोविड टास्क फोर्स की बैठक के बाद लॉकडाउन पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। वहीं दिल्ली में तेजी से फैल रहे कोरोना को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं। 

महाराष्ट्र से दिल्ली तक हवाई यात्रा करने वालों के लिए 72 घंटे पहले की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। अगर कोई बिना रिपोर्ट के पाया जाता है, तो उसे 14 दिनों तक क्वारंटीन किया जाएगा 

  • अंतिम संस्कार में 50 की कई जगह अब 20 लोग शामिल हो सकेंगे
  • शादी समारोह में  50 लोग तक ही शामिल हो सकते हैं
  • दिल्ली में रेस्तरां, बार को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दी गई है 
  • सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार से संबंधित समारोहों और सभाओं को प्रतिबंधित किया गया है
  • दिल्ली में कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे
  •  

उधर मध्य प्रदेश के सभी शहरों में 60 घंटों का लॉकडाउन चल रहा है। CM शिवराज ने 12 शहरों में 10 से 12 दिन का लॉकडाउन बढ़ाया है। 

यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी हुए हैं। यूपी के 8 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्यादा केस वाले जिलों में सख्ती करने को कहा है। 

खुद मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में लाल बाग के कोविड कमांड सेंटर में औचक निरीक्षण किया। और कोरोना सेवाओं की समीक्षा की

Advertisement

Published April 11th, 2021 at 22:18 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo