Advertisement

Updated August 18th, 2021 at 12:19 IST

ओलंपिक खिलाड़ियों से बोले PM मोदी- 2 साल तक हर खिलाड़ी 75 स्कूलों में जाए और बच्चों संग 1 घंटा बिताएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों से साथ बातचीत करते हुए उन्हें कई मंत्र दिए तो कुछ सुझाव और विचार भी मांगे।

Reported by: Dalchand Kumar
PIC Credit- @ianuragthakur/twitter
PIC Credit- @ianuragthakur/twitter | Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए खिलाड़ियों से नाश्ते पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में एक खास कार्यक्रम रखा गया था। जिसकी तस्वीरें और खिलाड़ियों से साथ पीएम मोदी की बातचीत अब सामने आई है। बुधवार को एथलीटों संग पीएम मोदी के संवाद की झलकियां बुधवार को प्रसारित की गई। इसमें पीएम मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों से साथ बातचीत करते हुए उन्हें कई मंत्र दिए तो कुछ सुझाव और विचार भी मांगे। ओलंपिक खिलाड़ियों से नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि 2 साल तक हर खिलाड़ी 75 स्कूलों में जाए और बच्चों संग एक घंटा बिताएं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने विनेश फोगाट को दिया अपना मंत्र, कहा- 'हार को अपने दिमाग में न आने दें'

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यवस्थाओं में बदलाव को लेकर सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि 'आप टोक्यो में बहुत से खिलाड़ियों से मिले होंगे, व्यवस्थाएं देखी होंगी। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर में क्या सुधार करना चाहिए, व्यवस्थाओं में क्या बदलाव करना चाहिए, प्रक्रियाओं में क्या बदलाव करना चाहिए। अगर आप लिखित नोट मुझे भेजेंगे तो सरकार को फैसला लेने में मदद मिलेगी।'

इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 'मैं आप लोगों से कुछ मांगना चाहता हूं। 15 अगस्त 2023 तक आपमें से हर खिलाड़ी 75 स्कूलों में जाएं और बच्चों के साथ 1 घंटा बिताएं। कब खाना, क्या खाना, कितना खाना, पानी शुद्ध होना चाहिए, ऐसे विषयों में थोड़ी उदासीनता है। आप उन लोगों को समझा सकते हो कि संतुलित आहार का क्या महत्व है।'

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच पर गंभीर का बयान; कहा- 'टीम इंडिया को मिलेगा IPL खेलने का फायदा'

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने टोक्यो ओलंपियन के साथ नाश्ता भी किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को अपने पसंदीदा खेल उपकरण उपहार में दिए। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने वादा निभाते हुए नीरज चोपड़ा को चूरमा खिलाया तो पीवी सिंधु के साथ आइसक्रीम भी खाई। नरेंद्र मोदी इस दौरान खिलाड़ियों को कुछ किस्से भी सुनाते नजर आए। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 पदक जीते हैं। भारत का यह ओलंपिक अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ रहा। टोक्यो में भारत के नाम आए 7 पदकों में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य हैं।

Advertisement

Published August 18th, 2021 at 12:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo