Advertisement

Updated September 8th, 2019 at 11:56 IST

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में रविवार को नयी दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया।

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

जाने माने वकील राम जेठमलानी का रविवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

उनके पुत्र महेश जेठमलानी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि जेठमलानी ने नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में सुबह पौने आठ बजे अंतिम सांस ली।

महेश और उनके अन्य निकट संबंधियों ने बताया कि उनकी तबियत कुछ महीनों से ठीक नहीं थी।

उनके बेटे ने बताया कि कुछ दिन बाद 14 सितंबर को राम जेठमलानी का 96वां जन्मदिन आने वाला था।

महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम सरकार यहां लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में शाम को किया जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और एक प्रतिष्ठित शख्स को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया।

जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में रविवार को नयी दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास पर निधन हो गया।

मोदी ने कहा कि जेठमलानी ‘‘हाजिरजवाब, साहसी और किसी भी विषय पर खुद को निडरतापूर्वक अभिव्यक्त करने से न हिचकने वाले व्यक्ति थे।’’

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्री राम जेठमलानी जी के निधन से भारत ने एक असाधारण प्रतिभा के धनी वकील और प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया जिसने अदालतों और संसद में काफी योगदान दिया।’’

( इनपुट-भाषा से )

Advertisement

Published September 8th, 2019 at 11:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo