Advertisement

Updated August 13th, 2022 at 20:41 IST

'Har Ghar Tiranga' अभियान पर देशवासियों के रिस्पॉन्स से बेहद खुश हुए पीएम मोदी, लोगों से की खास अपील

Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त, 1947 में आजाद हुआ भारत अब आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है।

Reported by: Ritesh Kumar
PC: PTI/Shutterstock
PC: PTI/Shutterstock | Image:self
Advertisement

Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त, 1947 में आजाद हुआ भारत अब आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल स्वतंत्रा दिवस को खास बनाने के लिए एक विशेष अभियान 'हर घर तिरंगा' की पहल की है। इस अभियान को लेकर पूरे देश में एक अलग उत्साह का माहौल है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केंद्र के हर घर तिरंगा अभियान को मिली अद्भुत प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से अभियान में रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने भाग लिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से harghartirang.com पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने को कहा।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, ''#HarGharTiranga आंदोलन को मिली अद्भुत प्रतिक्रिया से बहुत खुश और गौरवान्वित हूं। हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने का यह एक शानदार तरीका है। harghartirang.com पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर भी साझा करें।" 

बता दें कि प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मनाते हुए भारतीय सेना, रेलवे और अन्य लोगों की तस्वीरें भी साझा कीं। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा नेता देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं

Advertisement

Published August 13th, 2022 at 20:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo