Advertisement

Updated September 14th, 2021 at 13:37 IST

PM मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला, कहा- 'उन्होंने भारत के भविष्य की नींव में दिया अहम योगदान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (Raja Mahendra Pratap Singh University) की आधारशिला रखी।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (Raja Mahendra Pratap Singh University) की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 'राजा महेंद्र प्रताप सिंह (Raja Mahendra Pratap Singh) सिर्फ भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े। उन्होंने भारत के भविष्य की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया था।' पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) समेत कई बड़े नेता उपस्थित रहें। 

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा कि 'आजादी के आंदोलन में कई महान व्यक्तित्वों ने अपना सबकुछ खपा दिया। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा है कि आजादी के बाद ऐसे राष्ट्र नायक और नायिकाओं को अगली पीढियों को परिचित ही नहीं कराया गया। उनकी गाथाओं को जानने से देश की कई पीढ़ियां वंचित रह गई। 20वीं सदी की उन गलतियों को आज 21वीं सदी का भारत सुधार रहा है।'

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह, जिनके नाम पर पीएम मोदी रखेंगे विश्वविद्यालय की आधारशिला

राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने आजादी के लिए समर्पित कर दिया अपना जीवन: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के जीवन से हमें अदम्य इच्छाशक्ति, अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली जीवटता सीखने को मिलती है। वो (राजा महेंद्र प्रताप सिंह) भारत की आजादी चाहते थे और उन्होंने अपने जीवन का एक-एक पल को इसी के लिए समर्पित कर दिया था।'

पीएम ने अलीगढ़ में कहा कि वो सिर्फ भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े, बल्कि भारत के भविष्य की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने अपने देश-विदेश की यात्राओं से मिले अनुभवों का उपयोग भारत की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए किया।

इसे भी पढ़ें: बाइडेन 24 सितंबर को करेंगे क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी; भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के पीएम होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि 'वृंदावन में आधुनिक टेक्निकल कॉलेज उन्होने अपनी पैतृक संपत्ति को दान करके बनाया था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जमीन भी राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने ही दी थी। आज मां भारती के अमर सपूत के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।'

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय

आपको बता दें कि ये यूनिवर्सिटी अलीगढ़ की कोल तहसील के लोढ़ा और मूसेपुर करीम जरौली गांव में बनाई जाएगी। इसका क्षेत्रफल 92 एकड़ से ज्यादा है। अलीगढ़ मंडल के 395 महाविद्यालयों को इससे जोड़ा जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, छात्रावास, आवासीय भवन निर्माण के लिए 101।41 करोड़ रुपये का आवटंन किया गया है।

Advertisement

Published September 14th, 2021 at 13:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo