Advertisement

Updated September 2nd, 2019 at 09:06 IST

लोगों ने नए भारत के निर्माण के लिए मजबूत जनादेश दिया है: PM मोदी

तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण में फ्रांस पहुंचे मोदी ने कहा कि लोगों ने ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए भाजपा सरकार को प्रचंड जनादेश दिया है।

| Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव का प्रचंड जनादेश सिर्फ एक सरकार को नहीं, बल्कि एक ऐसे ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए है, जो कारोबार की सुगमता के साथ बेहतर जीवनयापन पर केन्द्रित हो। 

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में 1950 और 1960 के दशक में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गये लोगों के सम्मान में एक स्मारक का उद्घाटन करने के बाद यहां यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि ‘न्यू इंडिया’ में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 


जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के बारे में स्पष्ट संकेत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भारत में अस्थायी चीजों के लिए कोई जगह नहीं है। आपने देखा होगा कि 1.25 अरब लोगों के देश, महात्मा गांधी, गौतम बुद्ध, राम, कृष्ण की भूमि में, उसे हटाने में 70 साल लग गए, जो अस्थायी था।’’ 

यह भी पढ़ें - बहरीन में 200 साल पुराने मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे PM मोदी

तीन देशों के अपने दौरे के पहले चरण में फ्रांस पहुंचे मोदी ने कहा कि लोगों ने ‘न्यू इंडिया’ के निर्माण के लिए भाजपा सरकार को प्रचंड जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

तीन तलाक पर उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया, नए भारत में मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता।’’ 

उन्होंने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन के 2030 तक के ज्यादातर लक्ष्यों को अगले डेढ़ साल में ही हासिल कर लेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 2025 में क्षय रोग (टीबी) से मुक्त हो जाएगा।


 

Advertisement

Published August 23rd, 2019 at 18:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo