Advertisement

Updated March 2nd, 2019 at 16:22 IST

श्रीनगर में PDP ने जमात-ए-इस्लामी पर बैन के खिलाफ निकाली रैली, सड़कों पर किया प्रदर्शन

जमात-ए-इस्लामी संगठन पर बैन के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती  सड़कों पर उतरकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं।

Reported by: Ayush Sinha
| Image:self
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ सरकार ने बड़ा ऐक्शन लिया है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी के इस संगठन पर बैन लगाया था। शुक्रवार के बाद से ही जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ न केवल पाकिस्तान में कार्रवाई की है बल्कि देश में भी आतंक को बढ़ावा देने वाले संगठनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

गुरुवार को केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी के जमात-ए-इस्लामी संगठन पर बैन लगाया था। सुरक्षा एजेंसियों ने जमात के कई ठिकानों पर छापा मारा है और कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया है। कुलगाम और पंपोर में दफ्तर भी सीज कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से नाराज PDP कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर में रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया।

  • वहीं महबूबा का कहना है किसीमाओं पर भारत-पाक का ड्रामा चल रहा है और कश्मीरी शिकार बने रहे हैं

जमात-ए-इस्लामी संगठन पर बैन के खिलाफ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती  सड़कों पर उतरकर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल इस संगठन के कई नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन फिलहाल इनके नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें - गृह मंत्रालय ने घाटी में अलगवादियों पर कसा शिकंजा, जमात-ए-इस्लामी J&K को किया बैन

मिली जानकारी के मुताबिक अबतक 50 से ज्यादा अकाउंट सील किए जा चुके हैं। 300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है....इसके अलावा खुफिया  जांच एजेंसियों की नजर घाटी में इस संगठन द्वारा संचालित 400 से ज्यादा स्कूलों और अलग अलग संस्थानों पर है। इस मामले की जांच कर रही एजेंसियों को ये भी जानकारी मिली है इस संगठन की संपत्ति कश्मीर में ही ढाई हजार करोड़ से भी ज्यादा की है।

इसे भी पढ़ें - जमात-ए-इस्लामी पर कसा शिकंजा, कई जगह सम्पत्तियां हुई सील

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न जिलाधिकारियों ने भी जमात नेताओं की चल एवं अचल संपत्तियों की सूची मांगी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संगठन पर प्रतिबंध या धनशोधन मामलों में एनआईए द्वारा की गई जांच से इसका कोई संबंध है या नहीं।

इसे भी पढ़ें - अलगाववादियों को राजनाथ सिंह की दो टूक, कहा- ''सेपरेटिज्म नहीं चलेगी। कश्मीर भारत का था, है और रहेगा''

Advertisement

Published March 2nd, 2019 at 15:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo