Advertisement

Updated January 10th, 2023 at 07:03 IST

पाकिस्तान के मौलवियों ने आतंकवाद निंदा करते हुए फतवा जारी किया

पाकिस्तान के जाने-माने मौलवियों ने देश भर में बढ़ते आतंकवादी हमलों के बीच आतंकवाद की निंदा करते हुए सोमवार को एक फतवा जारी किया।

| Image:self
Advertisement

पाकिस्तान के जाने-माने मौलवियों ने देश भर में बढ़ते आतंकवादी हमलों के बीच आतंकवाद की निंदा करते हुए सोमवार को एक फतवा जारी किया।

पाकिस्तान के एक टीवी चैनल की खबर के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दारुल उलूम पेशावर और जामिया दारुल उलूम हक्कानिया समेत कई मदरसों से जुड़े मौलवियों ने फतवा जारी किया, जिसमें पुलिस और सेना के खिलाफ हथियार उठाने को शरिया (इस्लामी कानून) में “हराम” (निषिद्ध) बताया गया है।

उग्रवाद प्रभावित पख्तूनख्वा प्रांत के मौलवियों द्वारा जारी फतवे में घोषणा की गई है कि केवल इस्लामिक राज्य के प्रमुख के पास “जिहाद” (पवित्र युद्ध) घोषित करने का विशेषाधिकार है।

फतवे में कहा गया है, “हर किसी को जिहाद की घोषणा करने का अधिकार नहीं है।”

Advertisement

Published January 10th, 2023 at 06:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo