Advertisement

Updated June 26th, 2019 at 18:35 IST

WC में टीम इंडिया की जर्सी में भगवा रंग पर SP और कांग्रेस ने उठाए सवाल, मोदी सरकार पर लगाया 'भगवाकरण' करने का आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने टीम इंडिया के जर्सी के रंग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जो भगवा कलर टीम को दिया जा रहा है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

टीम इंडिया की जर्सी का रंग चाहे जैसा भी हो, लेकिन, किसी ने सच ही कहा है। सियासत के रंग कुछ ज्यादा ही अजीब होते हैं। टीम इंडिया ब्रिटेन में वर्ल्ड कप खेल रही है लेकिन, हिंदुस्तान में बैठी सियासी पार्टियों ने टीम इंडिया की जर्सी में भी अपना सियासत ढूंढ लिया है।  इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ऑरेंज और ब्लू यानी भगवा और नीले रंग की जर्सी में खेलेगी। लेकिन, कांग्रेस और सपा को टीम की जर्सी में भगवा रंग होने पर आपत्ति है।

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने टीम इंडिया के जर्सी के रंग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जो भगवा कलर टीम को दिया जा रहा है। मोदी जी इस देश को झंडे का कलर देने वाला मुसलमान था। जिसने इस देश को झंडे का कलर दिया। अगर आपको टीम को कलर देना है। तो कम-से-कम झंडे का कलर देना है तो समझूंगा ठीक है। हर चीज को भगवा रंग से रंगेंगे। तो मैं समझूंगा ये नाइंसाफी है। ये बिल्कुल गलत हो रहा है देश में। देश की जनता को इसका विरोध करना चाहिए

वहीं कांग्रेस विधायक नसिन खान ने भी समाजवादी पार्टी के सुर में सुर मिलते हुए कहा कि 

दरअसल, वर्ल्ड कप में जर्सी को लेकर होम एंड अवे नियम को अपनाया गया है। जिसका मतलब होता है। कि दो टीमें अलग-अलग रंगों की जर्सी में होंगी। लेकिन, अगर दोनों टीमों की जर्सी मिलती-जुलती है। तो जो बाहरी टीम होगी। उसे अपनी जर्सी का रंग बदलना होगा। यहां टीम इंडिया बाहरी है। क्योंकि, वर्ल्ड कप इंग्लैंड में हो रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जर्सी का रंग बदलना मजबूरी थी। इस विवाद के बाद। आईसीसी और बीसीसीआ ने कहा है कि बीसीसीआई को कुछ विकल्प दिए गए थे। उनमें से बीसीसीआई ने ऑरेंज-ब्लू कंबिनेशन को चुना है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जर्सी रंग अलग होना ज़रूरी था।

बीसीसीआई ने आगे कहा कि टीम ऐसी जर्सी टी-20 मैच में पहले पहन चुकी है। अमेरिकी डिज़ाइनरों ने इसे डिज़ाइन किया है। ये डिज़ाइन पहले की जर्सी से मिलती-जुलती है, ताकि दर्शकों को खिलाड़ियों को पहचानने में दिक्कत न हो।

अब ऐसे में जब कांग्रेस और सपा ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। तो बीजेपी ने भी पलटवार में देरी नहीं की।

लेकिन, सवाल ये है। कि क्या भगवा रंग बीजेपी का है। इस तरह के सवाल उठाकर कांग्रेस और सपा टीम इंडिया का नुकसान कर रही है। जो वर्ल्ड-कप जीत की प्रबल दावेदार है। और अबतक 5 में से 4 मैच जीत चुकी है। और एक बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था।

Advertisement

Published June 26th, 2019 at 18:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
10 दिन पहलेे
15 दिन पहलेे
BSP candidates filed nomination for Jammu Lok Sabha seat
49 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo