Advertisement

Updated December 5th, 2021 at 22:13 IST

Omicron variant : जयपुर में 3 बच्चों सहित 9 लोग संक्रमित, भारत में कुल मरीजों की संख्या हुई 21

जयपुर में नए Omicron वेरिएंट के 9 केस दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के जयपुर में एक परिवार के नौ सदस्य जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है, सभी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Reported by: Lipi Bhoi
Image: UNSPALSH
Image: UNSPALSH | Image:self
Advertisement

Omicron variant : कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत में लगातार फैलते संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर राज्यों में अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। विदेशों से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इस बीच जयपुर में नए वेरिएंट के 9 केस दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के जयपुर में एक परिवार के 9 सदस्य जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है, सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ, भारत में पंजीकृत Omicron variant के कुल मामले बढ़कर 21 हो गए हैं।

इससे पहले 3 दिसंबर को परिवार के सभी 9 सदस्यों के कोविड ​​​​पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर था। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने एएनआई को बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के स्वाब के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल भेजे गए थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरोत्तम शर्मा ने एएनआई को बताया कि परिवार से परीक्षण के लिए लिए गए 14 नमूनों में से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आगे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का जिक्र करते हुए पता चला कि उनमें से चार दक्षिण अफ्रीका से राज्य में आए थे।

राजस्थान राज्य द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से आए 4 यात्रियों को आरयूएचएस अस्पताल में आइसोलेट किया गया, जबकि अन्य पांच को होम क्वारंटाइन में भेजा गया।

भारत में 21 ओमाइक्रोन मामले दर्ज 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 66 वर्ष और 46 वर्ष की आयु के दो पुरुषों ने गुरुवार, 2 दिसंबर को कर्नाटक में ओमिक्रॉन के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद, गुजरात के एक एनआरआई और महाराष्ट्र के एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। इस बीच, रविवार, 5 दिसंबर को तंजानिया से दिल्ली में उतरे एक 37 वर्षीय व्यक्ति का भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। इसके अलावा, 7 और लोगों का महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वेरिएंट के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया गया। 

यह भी पढ़ें- ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए दिखी भारी भीड़, 42,354 लोगों ने की ऑनलाइन बुकिंग

यह भी पढ़ें- Omicron वेरिएंट ने दिल्ली में दी दस्तक, LNJP के डॉक्टर ने लक्षण को लेकर कही ये बात

Advertisement

Published December 5th, 2021 at 22:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo