Advertisement
LIVE-BLOG

Updated June 8th, 2023 at 23:36 IST

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे की रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने की CBI जांच की सिफारिश

ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद पट्टरियों की मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। आज भी 90 ट्रेनें रद्द 46 के रूट डायवर्ट किए गए हैं। हादसे से जुड़ी पल-पल अपेडट के लिए जुड़े रहें...

Reported by: Rupam Kumari
| Image:
11: 36 IST, June 8th 2023

ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद पट्टरियों की मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। पटरियों से मलबा हटाने के काम भी युद्धस्तर पर हो रहा है। आज भी हावड़ा-चेन्नई रूट की 90 ट्रेनें रद्द कर दी गई है जबकि 46 के रूट डायवर्ट किए गए है। स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे। हादसे से जुड़ी पल-पल अपेडट के लिए जुड़े रहें...
 

11: 36 IST, June 8th 2023

ओडिशा बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर ट्रैक ठीक करने का काम जारी है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, 1000 से ज्यादा लोग काम पर लगे हुए हैं। क्रैन की मदद से मलवा हटाया जा रहा है।  

 

Advertisement
11: 36 IST, June 8th 2023

दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि जल्द से जल्द कार्य खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां 4-5 डिविजन और 2-3 जोन की टीम काम कर रही है। यहां रेलवे के सारे अधिकारी मौजूद हैं। अभी तक मृतकों की संख्या 288 है। 

11: 36 IST, June 8th 2023

दक्षिण पूर्व रेलवे CPRO ने बताया कि जितनी भी बोगी पलटीं थीं उनको हटा दिया है। मालगाड़ी की 3 में से 2 बोगियों को हटा दिया गया है और तीसरे को हटाया जा रहा है। थोड़ी देर में ट्रैक को भी साफ कर दिया जाएगा। अभी OHE का काम किया जा रहा है और दूसरी तरफ से ट्रैक लिंकिंग का कार्य चल रहा है।

 

Advertisement
11: 36 IST, June 8th 2023

ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर 1000 से अधिक लोगों द्वारा ट्रैक को ठीक करने का कार्य चल रहा है। दुर्घटनास्थल से सुबह-सुबह एक वीडियो जारी किया गया है।

 

11: 36 IST, June 8th 2023

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना वाली जगह पर रात भर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया। 

 

Advertisement
11: 36 IST, June 8th 2023

भुवनेश्वर DCP प्रतीक सिंह ने बताया कि सारे शवों की तस्वीर लेकर एक डेटाबेस तैयार किया जा रहा है ।जिससे शवों के परिचित लोग हेल्प डेस्क पर फोटो देखकर पता लगा सकें कि उनको कौन से अस्पताल जाना है।

 

11: 36 IST, June 8th 2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के घायलों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे।

 

Advertisement
11: 36 IST, June 8th 2023

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे की टीम ने पूरी रात काम किया है। मृतकों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने का काम जारी है।

 

11: 36 IST, June 8th 2023

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। रविवार की सुबह रेल मंत्री फिर से दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। 

 

Advertisement
1: 48 IST, June 4th 2023

रविवार को दुर्घटनास्थल पर चल रहे काम का जायजा लेने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।

 

1: 48 IST, June 4th 2023

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है। 

 

Advertisement
1: 48 IST, June 4th 2023

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के बालासोर में हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और कहा कि जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय रेलवे मुफ्त ट्रेनें चला रहा है। कारणों की जांच की जा रही है। हम इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

 

1: 48 IST, June 4th 2023

रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर रेल दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली। 

 

Advertisement
1: 48 IST, June 4th 2023

भुवनेश्वर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बालासोर ट्रेन हादसे में घायल लोगों के इलाज के संबंध में भुवनेश्वर एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

 

1: 48 IST, June 4th 2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि  रेल दुर्घटना में जख्मी लोगों को उत्तम उपचार मिल पाए इसके लिए दिल्ली AIIMS के नेतृत्व में सभी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों को लेकर वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एक टीम भुवनेश्वर पहुंची है। इस टीम के साथ आधुनिक उपकरण भी हैं ताकि इलाज में सहायता हो सके।

 

Advertisement
1: 48 IST, June 4th 2023

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भद्रक के सरकारी अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मैं भद्रक मेडिकल के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने मरीजों की बहुत अच्छे से सेवा की है'l

 

1: 48 IST, June 4th 2023

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि कल रेलवे ने साझा किया था कि मरने वालों की संख्या 288 हो चुकी है। कल रात DM और उनकी पूरी टीम ने एक-एक शव की जांच की। DM द्वारा डेटा की जांच की गई और पाया गया कि कुछ शवों की दो बार गिनती की गई है, इसलिए मरने वालों की संख्या को संशोधित कर 275 कर दिया गया है।

 

Advertisement
2: 01 IST, June 4th 2023

दिल्ली संचालन व्यवसाय विकास की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि बहानागा स्टेशन पर 4 लाइने हैं। इसमें 2 मेन लाइन है। लूप लाइन पर एक माल गाड़ी थी। स्टेशन पर ड्राइवर को ग्रीन सिग्नल मिली थी। दोनों गाड़ियां अपने पूरे गति पर चल रही थी। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई है। घटना की चपेट में सिर्फ कोरोमंडल आई थी। 

 

6: 47 IST, June 4th 2023

बालासोर ट्रेन हादसे में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ट्रेन हादसों की वजहों का पता लगाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। 

Advertisement

Published June 8th, 2023 at 23:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo