Advertisement
LIVE-BLOG

Updated June 3rd, 2023 at 23:42 IST

PM Modi in Odisha: घटनास्थल का दौरा कर पीएम मोदी बोले- हादसा मन विचलित करने वाला

ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल जाना।

Reported by: Digital Desk
| Image:
11: 42 IST, June 3rd 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बालासोर पहुंचे हैं। जहां वो ट्रेन एक्सीडेंट को लेकर हालात का जायजा ले रहे हैं। मालूम हो कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार, 2 जून की शाम करीब सात बजे भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। जिसमें तीन ट्रेनों के चपेट में आने से 261 से अधिक लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है।

11: 42 IST, June 3rd 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर पहुंचे हैं। 

 

Advertisement
11: 42 IST, June 3rd 2023

Odisha के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अब तक 261 लोगों की जान गई है। वहीं 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। वहीं शनिवार को करीब चार बजे हालात का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी बालासोर पहुंचे। इसके बाद वो कटक अस्पताल भी जाएंगे, जहां वो घायलों से मुलाकात करेंगे।

 

11: 42 IST, June 3rd 2023

पीएम मोदी ने इससे पहले एक ट्वीट में हादसे पर दुख जताया था। उन्होंने लिखा था, "ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। इस हादसे में जो भी प्रभावित लोग हैं, उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है।"

Advertisement
11: 42 IST, June 3rd 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर पहुंच गए हैं। इस मौके पर उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी घटनास्थल पर मौजूद है। रेल मंत्री पीएम मोदी को बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर ताजा स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।

11: 42 IST, June 3rd 2023

पीएम मोदी नरेंद्र मोदी बालासोर अस्पताल पहुंच गए हैं। जहां वो भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जान रहे हैं। इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री भी मौजूद हैं। इससे पहले पीएम मोदी घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे थे। 

Advertisement
11: 42 IST, June 3rd 2023

बालासोर में पीएम मोदी अस्पताल में घायलों से मिले और उनका हाल जाना। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह हादसा मन को विचलित करने वाला है।

11: 42 IST, June 3rd 2023

पीएम मोदी ने कहा कि जिन परिवारों ने अपनो को खोया, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। घायलों के लिए सरकार उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यह हादसा काफी अहम है। इसके लिए जांच के आदेश दिए गए हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Advertisement
11: 42 IST, June 3rd 2023

पीएम मोदी ने ओडिशा सरकार के मदद के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मैं हादसे के दौरान पीड़ित लोगों की मदद करने के प्रयास पर ओडिशा राज्य सरकार का धन्यवाद करता हूं। मैं यहां के स्थानीय लोगों का भी आभारी हूं, जिन्होंने इस हादसे के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। मालूम हो कि पीएम मोदी ने बालासोर अस्पताल में घायलों से बात की और उनका हाल जाना। पीएम मोदी ने कहा कि हम इन घटनाओं से बहुत कुछ सीखेंगे और अपनी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाएंगे।

11: 42 IST, June 3rd 2023

 

पीएम मोदी ने कहा, "मैं इस दुख की घड़ी में घटनास्थल पर जाकर देखकर आया हूं। अस्पताल में जो घायल नागिरक थे, उनसे मैंने बात की है। मेरे पास इस वेदना को प्रकट करने के लिए शब्द नहीं है, लेकिन परमात्मा हम सबको शक्ति दे कि जल्द से जल्द हम इस दुख की घड़ी से निकलें।"

 

Advertisement

Published June 3rd, 2023 at 23:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 घंटे पहलेे
3 घंटे पहलेे
9 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo