Advertisement
LIVE-BLOG

Updated June 3rd, 2023 at 23:05 IST

Odisha Train Accident: हादसे में 288 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 793 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

ओडिशा के बालासोर में दर्दनाक ट्रेन हादसे में हुई मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। घटना में करीब 288 लोगों की मौत हो चुकी है।

Reported by: Kanak Kumari
| Image:
11: 05 IST, June 3rd 2023

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेन आपस में टकराई। इस भयावह ट्रेन दुर्घटना में अबतक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 900 लोग घायल हुए हैं।

11: 05 IST, June 3rd 2023

ओडिशा के बालासोर में 2 जून को शाम 7 बजे भीषण रेल हादसा हुआ। मौत का आंकड़ा 200 पार जा चुका है और घायलों की संख्या भी 900 है। हालांकि रेस्क्यू अभी भी जारी है, इसलिए आंकड़े और भी बढ़ सकते हैं।

 

Advertisement
11: 05 IST, June 3rd 2023

ओडिशा में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। हादसे में हुए मौत से देशभर में शोक की लहर है। ओडिशा में आज राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।

 

11: 05 IST, June 3rd 2023

तमिलनाडु में भी सीएम एमके स्टालिन ने एक दिन के शोक का ऐलान किया है। रेस्कयू के लिए कई टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं और ऑपरेशन जारी है।

 

Advertisement
11: 05 IST, June 3rd 2023

तीनों ट्रेनों के टकराने से हड़कंप मचा हुआ है। कई टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी की गई है। हादसे से संबंधित किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

हावड़ा- 03326382217
शालीमार (कोलकाता) – 9903370746
बालासोर- 8249591559, 7978418322
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
भद्रक- 8455889900
जाजपुर क्योंझर रोड रेलवे स्टेशन- 8455889906
कटक- 8455889917
भुवनेश्वर- 8455889922
खुर्दा रोड- 6370108046
बालुगांव- 9937732169
पलासा- 897881006 
हेल्पलाइन- 04425354771

11: 05 IST, June 3rd 2023

ओडिशा ट्रेन हादसा को देखते हुए रेलवे ने 48 ट्रेनें रद्द की है। इसके अलावा 39 ट्रेनों के रुट को डायवर्ट किया गया है। 

Advertisement
11: 05 IST, June 3rd 2023

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा रेल हादसे वाली जगह पर पहुंचे हैं। वो घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी भी ले रहे हैं। 

 

11: 05 IST, June 3rd 2023

ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे पर नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहन प्रचंड ने भी दुख जताया है। पीएम प्रचंड ने ट्वीट कर लिखा, "आज भारत के ओडिशा में ट्रेन हादसे में हुए दर्जनों मौत से आहत हूं। दुख के इस घड़ी में मैं नरेंद्र मोदी और सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

 

Advertisement
11: 05 IST, June 3rd 2023

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे का जायजा लेने के बाद कहा, "इस घटना से अत्यंत दुखी हूं। दिवंगत आत्माओं के साथ हमारी प्रार्थना है। ये हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी घायलों का संभव इलाज होगा। हमारा फोकस घायलों के इलाज और परिजनों के पास सही खबर पहुंचे इसपर है। ये जिस तरह की दुर्घटना है उसमें सबसे पहला फोकस मानवीय संवेदना पर होना चाहिए। घायलों का इलाज सबसे पहले होना चाहिए। रेस्क्यू पर सबसे पहला फोकस रखें। जांच के बाद पता चल पाएगा कि घटना कैसे घटी है। रेलवे की तरफ से पहले ही मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है।"

11: 05 IST, June 3rd 2023

रेल हादसे के शिकार लोगों के लिए रेल मंत्रालय की तरफ मुआवजे का ऐलान किया गया है। रेल मंत्रालय ने मृतक के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रुप से घायलों को 2 लाख और मामूली रुप से घायलों को 50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया गया है। 

Advertisement
10: 06 IST, June 3rd 2023

हादसे वाली जगह पर लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। करीब 1200 जवान, 200 एंबुलेंस, 50 बसें, 45 मोबाइल हेल्थ यूनिट रेस्क्यू के लिए लगाई गई है। 

10: 06 IST, June 3rd 2023

ओडिशा के बालासोर में अबतक 233 मौतें हो चुकी है। इसमें करीब 35 लोगों के तमिलनाडु से होने की खबर सामने आई है।

Advertisement
10: 06 IST, June 3rd 2023

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात किया है। 

 

10: 06 IST, June 3rd 2023

ओडिशा ट्रेन हादसे में पहले मौत का आंकड़ा 233 बताया जा रहा था। खैर अब ये आंकड़ा बढ़ चुका है। दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से दिए गए हालिया अपडेट के अनुसार अबतक 238 लोगों की मौतें हो चुकी है। इसके अलावा 650 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

Advertisement
10: 28 IST, June 3rd 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हादसे पर दुख जताया है। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर जो कार्यक्रम होने वाला था उसे आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर भाजपा अध्यक्ष ने लिखा, "ओडिशा के बालासोर में कल शुक्रवार शाम को हुआ भयावह रेल हादसा अत्यंत ही दुखद और मन को शोकाकुल कर देने वाला है। मैं इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हूं। इस भीषण रेल दुर्घटना को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के साथ–साथ देश भर में होने वाले अपने सारे कार्यक्रमों को आज के लिए स्थगित कर दिया है। मैं परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ईश्वर मृत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।"

 

10: 28 IST, June 3rd 2023

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने जानकारी दी है कि शिनाख्त किए गए शवों को या तो उनके परिजनों को सौंप दिया जा रहा है या पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अज्ञात लोगों के लिए वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

 

Advertisement
10: 35 IST, June 3rd 2023

उत्तराखंड ते मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "ओडिशा का रेल हादसा बहुत ही दुखद है। जो लोग भी इसमें हताहत, दिवंगत हुए हैं उन सभी के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। जिनकी मृत्यु हुई है उनके परिजनों को भगवान इस दुख को सहने की शक्ति दें।"

 

10: 36 IST, June 3rd 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। मामले की हर पल की अपडेट ले रहे हैं।

Advertisement
10: 42 IST, June 3rd 2023

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "ओडिशा का ट्रेन हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हम रेलवे अधिकारियों से बात कर आंध्र प्रदेश के पीड़ितों का विवरण ले रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, मैं भगवान से उन्हें मानसिक शांति देने की प्रार्थना करता हूं।"

 

10: 42 IST, June 3rd 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बालासोर ट्रेन हादसे पर अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा, "ओडिशा के बालासोर में कल बेंगलुरु-हावड़ा एक्प्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई, इसमें कई लोगों की मृत्यु हुई। जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है उनके लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।"

 

Advertisement
11: 15 IST, June 3rd 2023

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बालासोर में घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं। कुछ ही देर में पीएम मोदी ओडिशा के लिए रवाना होंगे। संभव है कि वो घायलों से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच वो हर पल की अपडेट भी ले रहे हैं। मामले को लेकर उच्च स्तरीय बैठक भी की है। 

12: 06 IST, June 3rd 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा ट्रेन हादसे की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। पीएम मोदी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।

 

Advertisement
12: 15 IST, June 3rd 2023

ओडिशा ट्रेन हादसे वाली जगह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान जायजा लेने के लिए पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दोनों घायलों से मुलाकात करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।

 

12: 19 IST, June 3rd 2023

हादसे में मृतकों की संख्या 238 से ज्यादा है, जिनमें से 35 लोग तमिलनाडु के हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये तमिलनाडु सरकार द्वारा दिए जाएंगे। बचाव और राहत कार्य करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।"

 

Advertisement
12: 32 IST, June 3rd 2023

ओडिशा के बालासोर में मौतों का आंकड़ा 238 से बढ़ कर अब 261 हो चुका है। वहीं घायलों की संख्या 900 तक बताई जा रही है। 

12: 32 IST, June 3rd 2023

कोरोमंडल एक्सप्रेस में करीब 2 हजार यात्री सवार थे। इनमें से ज्यादातर यात्री चेन्नई जा रहे थे। अब स्पेशल ट्रेन से गंतव्य स्टेशन पर रेल यात्रियों को लाया जा रहा है। आधे यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से हावड़ा लाया जा रहा था तो वहीं 200 से 250 लोगों को चेन्नई लाया जा रहा।  

Advertisement
12: 32 IST, June 3rd 2023

ओडिशा में हुए इस ट्रेन हादसे में 17 कोच पटरी से उतर गए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अब स्थिति को सामान्य करने का काम किया जा रहा है। 

12: 32 IST, June 3rd 2023

हादसे में मरने वालों की संख्या अब 261 हो गई है। 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को सही इलाज देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि AIIMS भुवनेश्वर से डॉक्टरों की टीम बालासोर भेजी जा रही है।

Advertisement
1: 03 IST, June 3rd 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे का मुआयना करने के लिए ओडिशा रवाना हो चुके हैं। कटक में ढाई बजे के करीब घायलों से मुलाकात करेंगे।

 

1: 40 IST, June 3rd 2023

ट्रेन हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्रेन हादसे पर भी सियासी दांव खेला है। उन्होंने कहा, "रेलवे में ये सबसे बड़ी घटना है। 1981 में एक बड़ी घटना हुई थी बिहार में। रेलवे का सेफ्टी कमीशन है, जब रेलवे की ये घटना होती है तो उसे दे दिया जाता है और वो जांच कर रिपोर्ट देते हैं। मैं रेल मंत्री से बोलूंगी कि आप देख लीजिए इस ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस नहीं था, अगर वह होता तो यह हादसा नहीं होता। अब हो गया इतने लोगों की जान चली गई उसे जिंदगी नहीं मिलेगी।"

 

 

Advertisement
2: 55 IST, June 3rd 2023

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मैं अपनी और यूक्रेन की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा राज्य में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के सभी रिश्तेदार और दोस्त के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आपके नुकसान का दर्द समझ सकते हैं। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
 

 

5: 00 IST, June 3rd 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर पहुंच गए हैं। इस मौके पर उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी घटनास्थल पर मौजूद है। रेल मंत्री पीएम मोदी को बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर ताजा स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।

 

Advertisement
8: 03 IST, June 3rd 2023

बालासोर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। वहीं 800 घायलों का इलाज जारी है। 

 

9: 51 IST, June 3rd 2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के घायलों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेने के लिए कल एम्स भुवनेश्वर और कटक में मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। 

 

Advertisement
9: 54 IST, June 3rd 2023

यूपी मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर दुख जताया है।उन्होंने कहा-  ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारजनों को खोया है, उन सभी के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दिवंगत आत्माओं के प्रति नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

11: 05 IST, June 3rd 2023

ओडिशा हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक- अब तक 1175 मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 793 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 382 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। 

 

Advertisement

Published June 3rd, 2023 at 23:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo