Advertisement

Updated March 9th, 2020 at 17:06 IST

अब होली के दिन स्वाहा होंगे 'कोरोना वायरस' और निर्भया के दोषियों के पुतले!

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो वहां भी इस बार होलिका दहन को अगल तरीके से मानने की कोशिश की है।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

वैसे तो  होली हिन्‍दुओं का प्रमुख त्‍योहार है, दो दिन चलने वाले इस त्यौहार को भारत में ही नहीं बल्‍कि दुनिया भर के अलग-अलग कोनों में रह रहे हिन्‍दू धूमधाम के साथ मनाते हैं। रंगों का यह त्‍योहार बुराई पर अच्‍छाई की जीत का प्रतीक है, देश के कई हिस्‍सों में होली के त्‍योहार की शुरुआत बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हो जाती है। लेकिन बदलते वक्त के साथ लोग होलिका दहन के जरिए समाज को संदेश देने के लिए आगे आने लगे हैं। हर साल की तरह इस बार भी भारत के विभिन्न क्षेत्रों से इस तरह की तस्वीरें सामने आईं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो वहां भी इस बार होलिका दहन को अगल तरीके से मानने की कोशिश की है। शहर की वर्ली इलाके में बीडीडी चॉल में कोरोना वायरस का एक बहुत बड़ा पुतला लगाया है, यहीं नहीं निर्भया के दोषियो का भी पुतला बनाकर लोगों ने अपने इरादे स्पष्ट करने की कोशिश की है।

निर्भया के दोषियों को 20 को होगी फांसी!

निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में चारों दोषियों को मृत्यु होने तक फांसी पर लटकाने के लिये 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे का समय निर्धारित किया। पवन के अलावा मुकेश कुमार सिंह (32), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने के लिए पूर्व में तीन मार्च सुबह छह बजे का समय निर्धारित किया था। इसे अदालत ने गत सोमवार को छह सप्ताह में तीसरी बार टाल दिया था क्योंकि दोषी अपने कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे थे। मुकेश, विनय और अक्षय की दया याचिका राष्ट्रपति पहले ही खारिज कर चुके हैं। 

कोरोना से फीका पड़ा होली का रंग!

उत्तर से दक्षिण तक, हिंदुस्तान के तमाम शहरों से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ घंटो में जो 4 नए मामले सामने आए हैं, वो केरल, दिल्ली, यूपी और जम्मू से जुड़े हैं। कोरोना का खौफ और इससे जुड़े मामले ज्यादा न बढ़ें। इसे लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पर नज़र बनाए हुए हैं तो वहीं आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल समेत कई अधिकारियों के साथ बैठक की। 

 

Advertisement

Published March 9th, 2020 at 16:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo