Advertisement

Updated April 12th, 2021 at 23:00 IST

नोएडा आग हादसा: विधायक पंकज सिंह ने किया घटनास्थल का दौरा, पीड़ितों से मुलाकात कर जाना उनका हाल

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में के बहलोलपुर गांव में आग गई। इस भीषण आग में दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के बहलोलपुर गांव में रविवार को भीषण आग गई। इस आगजनी में दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। इस घटना में करीब 150 झोपड़ियां भी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नोएडा विधायक पंकज सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हाल जाना। इसकी जानकारी विधायक ने ट्वीट कर दी। 

पंकज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'कल नोएडा के बहलोलपुर की झुग्गियों में लगी भीषण आग की घटना से घायल हुए लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस हादसे के लिए दोनों मृतक बच्चों के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का आदेश दिया गया।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'इस हादसे में प्रभावित लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया गया। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से बर्तन, कपड़े, सूखा राशन व अन्य जरूरी सामग्री वितरित की।'

इसे भी पढ़ें: नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने भारतीय किसान परिषद के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, समस्याओं पर की चर्चा

विधायक ने कहा कि 'पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शहर के सभी सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करता हूं जो इस संकट की घड़ी में हादसे के प्रभावित लोगों की अपने-अपने स्तर से मदद कर रहे हैं।'

बता दें कि नोएडा के फेज तीन थाना क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव के निकट जेजे क्लस्टर में लग गई थी। इस आग में 150 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं थी। वहीं दो बच्चों के जले हुए शव भी मिले थे।

इसे भी पढ़ें: सरदार पटेल की पुण्यतिथि: BJP नेता पंकज सिंह ने दी ‘भारत के लौह पुरुष’ को श्रद्धांजलि

 घटना की सूचना मिलने पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को चार-चार लाख मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की है। 

Advertisement

Published April 12th, 2021 at 23:00 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 दिन पहलेे
9 दिन पहलेे
14 दिन पहलेे
Bansuri Swaraj
39 मिनट पहलेे
Suryakumar Yadav
52 मिनट पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo