Advertisement

Updated May 9th, 2021 at 08:06 IST

PM मोदी की 'वैक्सीन मैत्री' का मुरीद हुआ यूरोपीय परिषद, कहा- भारत ने की मानवता की मदद, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम उनके साथ

PM नरेंद्र मोदी का यूरोप के नेताओं के साथ संवाद हुआ। जिसमें भारत की वैक्सीन मैत्री की जमकर तारीफ हुई और यूरोपीय परिषद के नेताओं ने कहा कि, महामारी में भारत के साथ पूरा विश्व खड़ा है। 

Reported by: Gaurav Kumar
| Image:self
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूरोप के नेताओं के साथ वर्चुअली संवाद हुआ। जिसमें भारत की वैक्सीन मैत्री की जमकर तारीफ हुई और यूरोपीय परिषद के नेताओं ने कहा कि, महामारी में भारत के साथ पूरा विश्व खड़ा है। 

आपको बता दें, पिछले 4 महीने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैक्सीन नीति पर सवाल उठ रहे थे। विपक्ष में बैठा हर राजनीतिक दल नरेंद्र मोदी को सलाह दे रहा था कि पहले खुद की मदद करें फिर दूसरों की मदद के बारे सोचें। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी की तारीफ हो रही है। यूरोपियन यूनियन की वर्चुअल बैठक के दौरान भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी की जमकर तारीफ की गई।

वर्चुअली बैठक में यूरोप ने PM मोदी की भी तारीफ की। यूरोपीय यूनियन ने भरोसा दिलाया है कि पूरा यूरोप कोरोना के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। इस ऐतिहासिक बैठक में पीएम मोदी विशेष आमंत्रण पर शामिल हुए थे। जिसमें कोविड, विकास अर्थव्यव्स्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ +27 के प्रारूप में नेताओं के साथ बैठक की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि, 'अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में PM मोदी ने न केवल यूरोपीय संघ (EU) के साथ बल्कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों के साथ भारत के मजबूत संबंधों के औचित्य पर बात की।'

''इस बैठक ने भारत और यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं को तीन व्यापक क्षेत्रों पर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान किया - पहला- व्यापार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी, दूसरा- कोरोना, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, और तीसरा- विदेश नीति, सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दे।''

आपको बता दें, इस समय भारत कोरोना की दूसरी लहर से गुजर रहा है। भारत को कई देशों से मदद मिल रही है। कई देशों जैसे अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन का कहना है कि 'जब हमारे देश पर संकट था तब भारत ने हमारी मदद की थी। आज भारत को मदद की जरूरत है तो हम उनकी मदद कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।' 

इसे भी पढ़ें: कोरोना: आलिया भट्ट ने फैंस से की दान देने की अपील, कहा- 'आपका समर्थन मायने रखता है'

इसे भी पढ़ें: IPL की मेजबानी करने के लिए श्रीलंका तैयार, भारत को दिया ऑफर
 

Advertisement

Published May 9th, 2021 at 08:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo