Advertisement

Updated June 7th, 2023 at 08:35 IST

Mumbai: हॉस्टल में छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप, ट्रेन के आगे कूदकर आरोपी ने भी की खुदकुशी

महाराष्ट्र के मरीन ड्राइव में सावित्रीदेवी फुले महिला छात्रालय से एक 19 साल की लड़की का शव मिला है। पुलिस ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।

Reported by: Kanak Kumari
Maharashtra Marine Drive rape and murder case
Maharashtra Marine Drive rape and murder case | Image:self
Advertisement

महाराष्ट्र के मरीन ड्राइव में सावित्रीदेवी फुले महिला छात्रालय में छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। हॉस्टल के कमरे से छात्रा का शव मिला है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया था। लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में नए अपडेट के अनुसार घटना के आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। लड़की की उम्र महज 19 साल बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

लड़की की उम्र केवल 18 साल बताई जा रही है। वो सरकारी पॉलिटेकनिक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था। बता दें, मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। 

बताया जा रहा है कि आरोपी उसी हॉस्टल में काम करता था। हालांकि घटना के बाद से ही वो गायब था। पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो मरीन ड्राइव के पास चारनी रोड रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। आरोपी की पहचान कर ली गई है। वो हॉस्टल का सेक्योरिटी गार्ड था, जिसका नाम प्रकाश कनोजिया बताया गया है। मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ रेप और बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

मामले में मुंबई के डीसीपी प्रवीण मुंडे ने कहा, "मरीन ड्राइव स्थित महिला छात्रावास की चौथी मंजिल पर 18 वर्षीय लड़की का शव एक कमरे में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।"

इसे भी पढ़ें: राजस्थान पेपर लीक मामले में 28 जगह ED का एक्शन, कार्रवाई में RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा का सरकारी बंग्ला सील

Advertisement

Published June 7th, 2023 at 08:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo