Advertisement

Updated May 29th, 2021 at 16:07 IST

कमलनाथ के फिर बिगड़े बोल, शिवराज सिंह चौहान ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि सोनिया को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो?

Reported by: Digital Desk
| Image:self
Advertisement

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ देशविरोधी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। कमलनाथ सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता  ने कहा कि आज भारत महान नहीं बल्कि बदनाम देश है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते। 

उनके बयान की बीजेपी ने आलोचना की है। साथ ही कमलनाथ सिंह पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि सोनिया को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है उन्होंने मानसिक संतुलन खो दिया है।

वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। विश्वास सारंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के इशारे पर कमलनाथ देश को बदनाम करने वाले बयान दे रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान को संज्ञान लेना चाहिए ।

कमलनाथ ने कहा शनिवार कि सवाल पूछो या आंकड़े मांगों तो वे लोग एफआईआर दर्ज कर देते हैं। कमलनाथ ने कहा था कि 'भारत महान नहीं, भारत बदनाम देश है'।

इससे पहले कमलनाथ सिंह ने कोरोना को भारतीय वैरिंयट पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनपर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। 

यह भी पढ़ें - केंद्र-दीदी के बीच तनातनी, केंद्र ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय को वापस बुलाया

Advertisement

Published May 29th, 2021 at 15:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo