Advertisement

Updated July 15th, 2019 at 10:23 IST

असम और बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, 26 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, भारी बारिश और बाढ़ के चलते कई गांव डूबे

दर्जनों गाव में बाढ़ का पानी घुस आया है । जिधर देखो बस पानी ही नजर आ रहा है। खेत खलिहान भी पानी में डूब गए हैं।

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

देशभर में आसमानी आफत का कहर जारी है। आधा हिंदुस्तान पानी-पानी हो गया है। वही्ं बिहार में मूसलाधार बारिश से हाल बेहाल है। कई जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मधुबनी समेत कई  जिलों में बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया है। उधर दरभंगा जिले में नदियां उफान पर हैं। नदी में पानी का दबाव बढ़ने की वजह से अचानक कई जगहों पर कमला बलान पर बना बाँध भी टूट गया है।

दर्जनों गाव में बाढ़ का पानी घुस आया है । जिधर देखो बस पानी ही नजर आ रहा है। खेत खलिहान भी पानी में डूब गए हैं। लोगों को खाने पीने की दिक्कतें हो रही हैं। डर के साए में रह रहे हैं लोग। स्थानीय लोगो का आरोप है की अभी तक जिला प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों की सुध नहीं ली है । नाव तक गांव में नहीं हैं। 

वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश का कहर जारी है। बहराइच में बाढ़ से लोग परेशान हैं। रोज सैकड़ों बीघा फसल नदी में समाह रही है। लगातार हो रही बारिश से जलस्तर भी बढ़ने लगा है जिससे बाढ़ का ख़तरा भी अभी से ही मंडराने लगा है।  ग्रामीणों नदी के तांडव को रोकने के लिए पूजा अर्चना हो रही है। गांगा नदी का जलस्तर रोकने के लिए हवन किया गया

वहीं असम में आई बाढ़ ने चारो ओर तबाही मचा रखी है। बाढ़ की वजह से मरने वालों की गिनती 11 तक पहुंच गई है।  असम में बाढ़ की वजह से 28 जिलों के करीब 26। 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जोरहाट, बारपेटा और धुबरी जिलों में चार लोगों की मौत हुई है।  जोरहाट और चिरांग में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।  

बिहार और असम ही नहीं पश्चिम बंगाल के भी कई इलाके भारी बारिश की मार झेल रहे हैं।  कई इलाकों में बाढ़ के चलते हालात खराब हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारी बारिश के चलते कई इलाके पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।  नदियां उफान पर हैं। जिस वजह से कई इलाकों का नामोनिशान तक दिखाई नहीं दे रहा है। देखिए किस तरह बाढ़ से बर्बादी का मंजर चारो ओर है। 

Advertisement

Published July 15th, 2019 at 10:23 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo