Advertisement

Updated July 10th, 2019 at 16:39 IST

नशे में धुत BJP विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' का तमंचे पर डिस्को! VIDEO हुआ वायरल

उत्तराखंड में खानपुर के बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो  पूरे असलहा के साथ 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

Reported by: Neeraj Chouhan
| Image:self
Advertisement

उत्तराखंड में खानपुर के बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो  पूरे असलहा के साथ 'मुझको राणा जी माफ करना' गाने पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।  विधायक के हाथ में दो पिस्टल दिखाई दे रही है। इस दौरान वे शराब पीते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि वे उत्तराखंड के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं। 

एक नहीं चार-चार बंदूकें थामे हैं, मन में खयाल यही है कि कानून मेरे ठेंगे पर। बंदूकें तो मैं ऐसे ही लहराउंगा, डर किसी का नहीं है। ना जनता, ना सरकार, ना कानून, ना पार्टी। बंदूकें एक से एक रखे हुए हैं, छोटी बंदूक है, बड़ी बंदूक है, मझली बंदूक है, दूर तक मारने वाली बंदूक है, पास से हमला करने वाली बंदूक है। छोटी गोली वाली बंदूक है, बड़ी गोली वाली बंदूक है। बंदूक की हर वरायटी मौजूद है चैंपियन के पास। मगर मजाल है कोई पूछ सके कि जनता की सेवा करने के नाम पर विधायक बने प्रणव को इतनी बंदूकों की जरूरत क्यों पड़ गई। 

हरिद्वार के खानपुर विधानसभा की जनता की शायद हिम्मत नहीं होती होगी कि वो अपने विधायक के पास शिकायत लेकर पहुंच सके। क्योंकि बंदूकों वाले जन सेवक से आम जनता डरती है। सुरक्षित महसूस नहीं करती।

हालांकि मीडिया में यह वीडियो आने के बाद अब विधायक सवालों के घेरे में आ गए हैं। बीजेपी ने मीडिया इंचार्ज ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने वह वीडियो देखा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। इस तरह की शिकायतें प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ पहले भी आई थीं, इसीलिए उन्हें 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। हम उत्तराखंड इकाई से इसके बारे में बात करेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

Advertisement

Published July 10th, 2019 at 16:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo