Advertisement

Updated August 12th, 2022 at 16:48 IST

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या

जम्मू कश्मीर केबांदीपोराजिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

| Image:self

जम्मू कश्मीर केबांदीपोराजिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हमला मध्यरात्रि के करीब हुआ। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मध्यरात्रि के दौरान, आतंकवादियों नेबांदीपोराके सोदनारा संबल में बिहार के मधेपुरा में बेसाढ़ के निवासी प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज, पुत्र मोहम्मद जलील पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि अमरेज को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अमरेज के भाई के बता रहे मोहम्मद तमहीद ने बताया कि वे सोर रहे थे तभी मध्यरात्रि के करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी।

उन्होंने बताया, ‘‘हम सो रहे थे, तभी रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर मेरे छोटे भाई ने कहा कि उसने गोलियां चलने की आवाज सुनी है। मैंने उससे कहा कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए सो जाए। लेकिन उसने मुझे बताया कि वह बाहर देखकर आ रहा है, क्योंकि एक अन्य भाई कमरे में नहीं है।’’

तमहीद ने कहा, ‘‘वह सीढ़ियों से नीचे गया और देखा कि वह (अमरेज) खून से लथपथ है। हमने सेना को बुलाया। वे मौके पर पहुंचे और उसे हजिन ले गए। चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर ले जाने को कहा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।’’

तमहीद और अमरेज के साथियों ने सरकार से अपील की है कि वह मृतक का शव बिहार ले जाने में उनकी मदद करे।

अपनी पार्टी के नेता औरबांदीपोरासे पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने इस हमले की निंदा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज कीबांदीपोराजिले के सोदनारा इलाके में हुई हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। बेगुनाहों की हत्या कोई बहादुरी नहीं है, बल्कि पूरी तरह से कायराना हमला है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिये। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ’’

अमरेज चौथा प्रवासी है, जिसकी इस साल कश्मीर में लक्षित हत्या की गई है।

Published August 12th, 2022 at 16:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
5 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo